छत्तीसगढ़ की महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईश्वर के समान बताया है। मंत्री राजवाड़े का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के रजत जयंती समारोह में आएंगे। पीएम म
.
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का यह वीडियो दो दिन पहले का है। वे सिलफिली में 11.39 करोड़ के दो सड़कों का भूमिपूजन करने पहुंची थीं। ये सड़क सिलफिली से बनारस रोड तक और एनएच-43 से रविंद्रनगर तक की है। इस सड़कों के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इन सड़कों की स्वीकृति को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

मंत्री ने किया सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
मोदी को बताया ईश्वर के समान लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष पूरा होने पर रजत जयंती समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। ये हम सबके लिए हर्ष की बात है। प्रधानमंत्री का होना ही हम सबके लिए गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ में उनका आगमन हो रहा है। इस धरती पर उनका आगमन हो रहा है।
लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि ऐसी शख्सियत का, जिन्हें हम ईश्वर के रूप में देखते हैं। सौगात तो मिल ही रही है। प्रधानमंत्री आएंगे 1 तारीख को तो और भी सौगात मिलेगी।
एमपी व यूपी के मंत्री भी बता चुके हैं मोदी को ईश्वर इसके पहले मध्यप्रदेश के मंत्री कमल पटेल ने पीएम मोदी को ईश्वर के समान बताया था। उन्होंने कोविड काल के बाद अपने एक बयान में मोदी को ईश्वर का अवतार बताया था। वहीं यूपी के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भी मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि वे साधारण इंसान नहीं हैं, वे भगवान के अवतार हैं।
मोदी को ईश्वर बताने वालों की फेहरिस्त में शामिल हुई लक्ष्मी राजवाड़े वर्ष 2023 के चुनाव में पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। पहली बार विधायक बनने के साथ ही वे छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री हैं। लक्ष्मी अपने बयानों को लेकर पहले भी मीडिया में चर्चा में रही हैं।
<
