Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 3450 bags of illegal paddy seized in Balrampur | बलरामपुर में 3450 बोरी अवैध धान जब्त: खरीदी से पहले प्रशासन की कार्रवाई, 4 वाहन भी जब्त, नाका-चेक पोस्ट पर राजस्व अमले की नजर – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

3450 bags of illegal paddy seized in Balrampur | बलरामपुर में 3450 बोरी अवैध धान जब्त: खरीदी से पहले प्रशासन की कार्रवाई, 4 वाहन भी जब्त, नाका-चेक पोस्ट पर राजस्व अमले की नजर – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d2cc0c26 9d30 44eb b108 563766b342d2 1761914815007
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d2cc0c26 9d30 44eb b108 563766b342d2 1761914815007

बलरामपुर जिले में धान खरीदी शुरू होने से पहले प्रशासन ने अवैध धान के खिलाफ कार्रवाई की है। अब तक लगभग 3450 बोरी (करीब 1380 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में चार वाहन भी पकड़े गए हैं।

.

शासन के निर्देशानुसार, खरीफ विपणन साल 2025-26 के लिए जिले में धान खरीदी प्रक्रिया 15 नवंबर 2025 से शुरू होगी। आगामी खरीदी सीजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं, जिसमें पारदर्शी व्यवस्था और अवैध धान की रोकथाम पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कलेक्टर के निर्देश और सीमाओं पर सतत निगरानी

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने धान खरीदी से पहले ही प्रशासनिक अमले को पूरी मुस्तैदी के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले की सीमाओं से लगे राज्यों झारखंड, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमाओं पर सतत निगरानी रखने को कहा है, ताकि अवैध धान का परिवहन और भंडारण रोका जा सके।

अधिकारियों और पुलिस की सक्रिय निगरानी

कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उड़नदस्ता दल और नोडल अधिकारी सक्रिय रूप से निगरानी में जुटे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों और नाका-चेक पोस्टों पर पुलिस और राजस्व अमले की ओर से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है, जिससे कोई भी व्यापारी या बिचौलिया अवैध रूप से धान का परिवहन न कर सके।

कार्रवाई और नागरिकों से अपील

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि अब तक की कार्रवाई में जब्त किए गए धान पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि कहीं भी अवैध धान के परिवहन या भंडारण की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी को सूचित करें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेतरतीब पार्किंग व ठेले से आवाजाही हो रहा बाधित

May 7, 2026

गुंडरदेही से 5 गुना ज्यादा गुरूर में 9.7 मिमी बरसे बादल

May 7, 2026

Raigarh Theft: Cash, Jewellery & CCTV Receiver Stolen

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069717
Views Today : 20
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 3698
Total views : 90761
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.