कोंडागांव में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर
.
दौड़ का शुभारंभ विकास नगर स्टेडियम से हुआ, जिसे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ विकास नगर स्टेडियम से शुरू होकर जिला कोर्ट परिसर, नेशनल हाईवे, जय स्तंभ चौक और बाजार पारा होते हुए वापस विकास नगर स्टेडियम पर खत्म हुई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वें जयंती पर उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पटेल ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


<
