Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Special holding areas to be built at 76 railway stations across the country | देश के 76 रेलवे स्टेशन में बनेंगे स्पेशल होल्डिंग एरिया: पूरे SECR में सिर्फ रायपुर स्टेशन में बनेगा, क्राउड मैनेजमेंट करने दिल्ली की तर्ज पर होगा तैयार – Chhattisgarh News
Breaking News

Special holding areas to be built at 76 railway stations across the country | देश के 76 रेलवे स्टेशन में बनेंगे स्पेशल होल्डिंग एरिया: पूरे SECR में सिर्फ रायपुर स्टेशन में बनेगा, क्राउड मैनेजमेंट करने दिल्ली की तर्ज पर होगा तैयार – Chhattisgarh News

By adminOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
chatgpt image oct 31 2025 030936 pm 1761903510
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



chatgpt image oct 31 2025 030936 pm 1761903510

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देशभर के 76 बड़े रेलवे स्टेशनों पर यात्री होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह फैसला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस मॉडल की सफलता के बाद लिया गया है।मंत्री ने निर्देश दिया है कि ये सभी होल्डिं

.

इन 76 रेलवे स्टेशन में से एक रायपुर भी है। इस साल भीड़ को देखते हुए रायपुर स्टेशन में टेम्परेरी होल्डिंग एरिया बनाया गया था। जहां यात्रियों की ठहरने से लेकर टिकट लेने तक के इंतजाम किए गए थे। लेकिन अगले फेस्टिव सीजन तक रायपुर के पास अपना परमानेंट होल्डिंग एरिया बनाकर तैयार हो जाएगा।

रेलवे के अनुसार, ये होल्डिंग एरिया स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मॉड्यूलर डिजाइन में बनाए जाएंगे।

दिल्ली मॉडल: 7 हजार यात्री क्षमता, 300 टॉयलेट

नई दिल्ली स्टेशन पर बना यात्री सुविधा केंद्र सिर्फ 4 महीने में बनकर तैयार हुआ था। इस केन्द्र में:

  • एक बार में 7,000 यात्रियों की बैठक क्षमता
  • पुरुष और महिलाओं के लिए 150-150 टॉयलेट
  • टिकट काउंटर और ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें
  • मुफ्त RO पानी
  • 3 जोन: प्री-टिकटिंग, टिकटिंग और पोस्ट-टिकटिंगइस डिजाइन से यात्रियों की आवाजाही आसान हुई और स्टेशन की भीड़ कंट्रोल में रही।

नई दिल्ली मॉडल बना बेंचमार्क

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बने यात्री सुविधा केंद्र ने दिवाली और छठ के दौरान भारी भीड़ को आसानी से संभाला। यह केंद्र सिर्फ 4 महीने में बनाया गया और एक समय में 7,000 यात्री इसमें ठहर सकते हैं।

यहां यात्रियों के लिए—

  • 150-150 शौचालय (पुरुष/महिला)
  • टिकट काउंटर और ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें
  • मुफ्त शुद्ध पेयजल
  • टिकटिंग, पोस्ट-टिकटिंग और प्री-टिकटिंग के तीन जोन

देश के किन स्टेशनों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया

रेल मंत्रालय की योजना के तहत देशभर में 76 स्टेशनों का चयन किया गया है। इनमें प्रमुख स्टेशन शामिल हैं:

सेंट्रल रेलवे: मुंबई CSMT, LTT, नागपुर, नासिक रोड, पुणे, दादर (6)

पूर्वी रेलवे: हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, भागलपुर, जसीडीह (5)

पूर्व मध्य रेलवे: पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा, पं. दीन दयाल उपाध्याय (6)

उत्तर रेलवे: नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निज़ामुद्दीन, दिल्ली, गाजियाबाद, जम्मू तवी, कटरा, लुधियाना, लखनऊ (NR), वाराणसी, अयोध्या धाम, हरिद्वार (12)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे: रायपुर (1)

इसी तरह अन्य जोन में चेन्नई, सिकंदराबाद, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, पुरी, विशाखापट्टनम, वडोदरा सहित कुल 76 प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा

  • त्योहारों और पीक सीजन में भारी भीड़ से राहत
  • प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम, सुरक्षित व व्यवस्थित आवाजाही
  • बैठने की सुविधा, शौचालय, पानी, टिकट सेवाएं एक ही जगह
  • यात्रियों के लिए एयरपोर्ट जैसा ‘प्री-बोर्डिंग अनुभव’

कब तक तैयार होंगे

  • सभी 76 स्टेशन पर काम इसी वर्ष शुरू होगा
  • 2026 त्योहारी सीजन से पहले होल्डिंग एरिया पूरी तरह तैयार

रेल मंत्रालय के मुताबिक यह कदम यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और मॉडर्न रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की दिशा में बड़ा सुधार है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ड्यूटी से गायब मिले सफाई कर्मचारी:ठेकेदार पर जुर्माना, निरीक्षक को नोटिस, रायपुर नगर निगम की कार्रवाई

May 6, 2026

6 साल की मासूम को करैत सांप ने काटा,मौत:उल्टी-दस्त का इलाज कर रहे थे परिजन, आधे घंटे बाद बिस्तर पर दिखा सांप

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का ट्रेन से कटकर सुसाइड, सालियों की गोली मारकर हत्या; मधुमक्खियों का हमला, आंधी-बारिश का अलर्ट

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069688
Views Today : 41
Views Last 7 days : 595
Views Last 30 days : 3834
Total views : 90732
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.