बलरामपुर जिले में अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को राजस्व विभाग और जिला प्रशासन की टीमों ने अलग-अलग जगहों से 400 बोरी से अधिक अवैध धान जब्त किया है।.ग्राम सनावल के जंगल क्षेत्र में टीम ने 10 बाइक के जरिए लाए जा रहे 30 बोरी धान को जब्त किया। तहसीलदार आईसी यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुछ लोग जांच से बचने के लिए बाइकों का इस्तेमाल कर धान ला रहे थे। पूछताछ में धान उत्तर प्रदेश से लाना बताया गया।जिसके बाद 30 बोरी धान और बाइकों को थाने को…
Author: admin
रायपुर1 घंटे पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
जशपुर पुलिस ने अवैध धान तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। अलग-अलग इलाकों से दो ट्रक और एक पिकअप 520 बोरी में भरा 238 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। जब्त धान की अनुमानित कीमत 5 लाख 01 हजार 400 रुपए आंकी गई है।.जानकारी के मुताबिक, 4 दिसंबर की रात पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की। पहली कार्रवाई शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई, जब पेट्रोलिंग के दौरान बरटोली की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई।वाहन में 200 बोरी में 100 क्विंटल धान लदा पाया गया। पूछताछ में चालक ने…
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सरपंच संघ नगरी ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसमें 15वें वित्त मद की राशि जारी न होने पर सरपंचों ने नाराजगी व्यक्त की। यह प्रदर्शन नगरी के बजरंग चौक पर आयोजित किया गया।.सरपंच संघ नगरी के अध्यक्ष उमेश देव, महासचिव नरेश मांझी और कोषाध्यक्ष उत्तम सिंह नेताम सहित वरिष्ठ सरपंचों के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस के जनपद सदस्यों ने भी इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। नगरी विकास खंड के कुल 102 ग्राम पंचायतों के सरपंच इसमें शामिल हुए।नौ महीने बाद भी वित्त मद की राशि…
केशकाल की मनप्रीत चौधरी ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह सम्मान उन्हें विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया।.मनप्रीत केशकाल निवासी व्यापारी ठाकुर राम चौधरी की बेटी हैं। वह बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा केशकाल के शिप्रा विद्यालय में हुई, जिसके बाद उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव से पूरी की।2022 में मनप्रीत ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट ऑफ इंडिया (हैदराबाद) से एलएलबी की डिग्री 99.4% अंकों के साथ असाधारण प्रदर्शन करते हुए प्राप्त…
दुर्ग जिले के पाटन और धमधा ब्लॉक में अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने गुरुवार रात पाटन क्षेत्र के सुरपा गांव और कुम्हारी क्षेत्र में पांच वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कहुआ और अन्य मिश.दरअसल, टीम को सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में लकड़ी माफिया सक्रिय है और रात के अंधेरे में प्रतिबंधित लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा है। ऐसे में गुरुवार देर रात सुरपा गांव के पास चार संदिग्ध वाहन गुजरते हुए देखे गए। जब उन्हें रोका गया। वैध दस्तावेज मांगे…
पत्नी की बांस के डंडे से पीटकर हत्या करने वाले पति को कोर्ट ने सुनाई सजाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में खाना नहीं बनाने की बात पर पति ने अपनी पत्नी की बांस के डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी खून से लथपथ हालत में मौत हो गई। मामला न्यायालय में आने के बाद सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को 10 साल की सजा व अर्थदंड से दंडित किया है।.अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि ग्राम पंचायत बाम्हनपाली के सरपंच के पति दयाराम राठिया को 11 सितबंर 2024 को फोन पर सूचना मिलने पर वह…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शुक्रवार को बचरवार रोड स्थित बांधा तालाब के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकल गया।.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी स्पीड में थी, जिसके कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क छोड़कर सीधे तालाब में समा गई। हालांकि, ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई।कार में सवार युवक को बाहर निकालाघटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में सवार युवक को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्रेन की…
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अब महिला जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदार और संबंधी उनके पंचायत कार्यों में हस्तक्षेप नहीं कर सकेंगे। राज्य शासन ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पंचायत अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।.यह निर्णय धमतरी जिला पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद लिया गया है। अक्सर यह देखा जाता था कि महिला सरपंच और पंच के पदों पर महिलाएं चुनी जाती थीं, लेकिन उनके कामकाज में उनके सगे-संबंधी हस्तक्षेप करते थे। कई पंचायतों में वास्तविक कार्य महिलाओं के बजाय उनके पति या अन्य…
जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के एक मामले में दो महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी शिवचरण यादव (28) को जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन (CG11-BQ-5873) भी जब्त किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्य.मामला 15 अक्टूबर की है। चौकी कोतबा पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गोवंश भरकर लैलूंगा-तुमला रोड होते हुए झारखंड ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम ऊपरघीचा रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक…