नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बिलासपुर के अधिकांश सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए अग्निशमन यंत्र की सुविधा नहीं है। जहां यह उपलब्ध हैं, वहां सालों से रिफिलिंग न होने के कारण बेकार पड़े हुए हैं। शिक्षकों ने रिफिलिंग के लिए फंड न होने को कारण बताया। स्कूलों में आग लगने की स्थिति में हालात कितने गंभीर हो सकते हैं, इसका अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है। सरकारी स्कूलों में आगजनी की स्थिति में फायर सेफ्टी व्यवस्था क्या है, इसकी जांच के लिए नईदुनिया टीम ने बुधवार को कुछ शहरी…
Author: admin
Bilaspur News: बिलासपुर के तखतपुर में रहने वाले कांग्रेस नेता के बेटे समेत एक दर्जन युवक जन्मदिन मनाते हुए आतिशबाजी कर रहे थे। इससे हाईवे पर चल रहे वाहनों के ड्राइवरों को परेशानी हो रही थी। इधर सकरी थाना प्रभारी और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जन्मदिन मना रहे युवकों को हिरासत में लेकर थाने आ गई।Publish Date: Fri, 05 Dec 2025 09:28:33 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Dec 2025 09:28:33 PM (IST)पुलिस ने कांग्रेस नेता के बेटे समेत 12 युवकों को किया गिरफ्तारनईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर। तखतपुर में रहने वाले कांग्रेस नेता के बेटे समेत एक दर्जन…
Chhattisgarh Ka Mausam: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। राज्य में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड का असर बढ़ने और रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है। ठंड को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है।Publish Date: Fri, 05 Dec 2025 08:21:11 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Dec 2025 08:25:24 AM (IST)रायपुर में ठंड से बचने के लिए हाथ तापते लोग।HighLightsछत्तीसगढ़ में दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर 6.9 डिग्री…
CG News: रायपुर में भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को तोड़कर मैदान में घुसना एक युवक को महंगा पड़ गया। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास पहुंचकर उनके पैर छूने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया है।Publish Date: Fri, 05 Dec 2025 09:50:23 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Dec 2025 09:50:23 AM (IST)रायपुर में Virat Kohli के पैर छूने मैदान में घुसा फैन।HighLightsरायपुर में वनडे मैच के दौरान युवक मैदान में घुसा।रायपुर में Virat Kohli के पैर छूने पहुंचा फैन।पुलिस ने धारा 151 के तहत की कार्रवाई।नईदुनिया…
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती जबरन और प्रलोभन आधारित मतांतरण की शिकायतों को देखते हुए विष्णु देव साय सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र (14 से 17 दिसंबर) में एक कठोर मतांतरण विरोधी विधेयक पेश करेगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद साय द्वारा किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राज्य सरकार का नया कानून राज्य सरकार ने नया कानून तैयार करने के लिए ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों के धर्म स्वतंत्रता अधिनियमों का अध्ययन किया। पांच पेज के मसौदे में कुल…
सूरजपुर में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की कड़ी निगरानी जारी है। इसी क्रम में, जनपद पंचायत प्रतापपुर के ग्राम चाचीडांड (डांडकारवां) में शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध धान जब्त किया गया।.आज सुबह लगभग 5 बजे, एक छहपहिया वाहन में 200 बोरी (लगभग 80 क्विंटल) धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर ही इस वाहन को रोककर धान जब्त कर लिया।अवैध परिवहन में उपयोग किए गए वाहन सहित जब्त किए गए समस्त धान को सहकारी समिति रेवटी को…
रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया।.आरोपियों का नाम पंचशील नगर निवासी आयुष दुबे उर्फ मयंक और पचपेड़ी नाका निवासी मृत्युंजय दुबे उर्फ एमडी बताया जा रहा है। आरोपी हेरोइन कहां से लाए थे? किसे बेचने वाले थे? इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।पूर्व में भी ड्रग्स पर कार्रवाई रायपुर पुलिस के अधिकारी कर चुके है।सरस्वती नगर पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी, कि डीडीयू ऑडिटोरियम…
एमसीबी जिले के नगर पंचायत नई लेदरी में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया और उन्हें आपस में समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी।.समारोह में विधायक रेणुका सिंह के साथ नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष विजय सिंह राणा और मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव सहित कई पार्षद मौजूद रहे। विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने विकास से संबंधित अपने विचार भी साझा किए।विधायक रेणुका सिंह ने किया जनप्रतिनिधियों का सम्मानकार्यक्रम के दौरान विधायक…
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अर्जुन्दा निवासी 25 वर्षीय जागृति केसरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जागृति, बस स्टैंड अर्जुन्दा में पान ठेला संचालित करने वाले बसंत केसरी उर्फ पप्पू केसरी की बेटी थी।.शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे जब पिता भोजन करने घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी बेटी को पंखे से लटका हुआ पाया। सदमे में उन्होंने तुरंत घर के पास चल रहे भागवत में मौजूद लोगों को सूचना दी। करीब 3.30 बजे पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को नीचे उतरवाया और अर्जुन्दा पुलिस ने उसे गुंडरदेही पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में अग्निवीर भावेश कुर्रे का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शहर लौटने पर स्वागत किया गया। धमतरी शहर के साल्हे वारपारा वार्ड निवासी भावेश का चयन अग्निवीर इंडियन आर्मी जीडी में हुआ है।.ट्रेनिंग से लौटने के बाद वार्डवासियों ने ढोल-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। भावेश कुर्रे ने बताया कि वह पहली बार बाजे की धुन पर थिरके। धमतरी पहुंचने पर उन्होंने बिलाई देवी के दर्शन किए, जिसके बाद एक शोभायात्रा भी निकाली गई।जवान ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील कीभावेश कुर्रे ने अपनी शिक्षा 12वीं तक पूरी की है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर…