केशकाल की मनप्रीत चौधरी ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह सम्मान उन्हें विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया।
.
मनप्रीत केशकाल निवासी व्यापारी ठाकुर राम चौधरी की बेटी हैं। वह बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा केशकाल के शिप्रा विद्यालय में हुई, जिसके बाद उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव से पूरी की।
2022 में मनप्रीत ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट ऑफ इंडिया (हैदराबाद) से एलएलबी की डिग्री 99.4% अंकों के साथ असाधारण प्रदर्शन करते हुए प्राप्त की। उच्च शिक्षा के क्रम में, उन्होंने 2024 में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में एलएलएम में प्रवेश लिया और अपनी लगन-कड़ी मेहनत से सर्वाधिक अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता।
अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मनप्रीत ने कहा, “मैं अपने माता-पिता का धन्यवाद करना चाहती हूं। उन्होंने मुझे पढ़ाई के लिए बाहर भेजा, मेरे सपनों पर भरोसा किया और हर कदम पर मेरा साथ दिया। आज जो स्वर्ण पदक मुझे मिला है, यह सिर्फ मेरी सफलता नहीं, बल्कि मेरे माता-पिता के त्याग, समर्थन और विश्वास की जीत है।”

<
