बलरामपुर जिले में अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को राजस्व विभाग और जिला प्रशासन की टीमों ने अलग-अलग जगहों से 400 बोरी से अधिक अवैध धान जब्त किया है।
.
ग्राम सनावल के जंगल क्षेत्र में टीम ने 10 बाइक के जरिए लाए जा रहे 30 बोरी धान को जब्त किया। तहसीलदार आईसी यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुछ लोग जांच से बचने के लिए बाइकों का इस्तेमाल कर धान ला रहे थे। पूछताछ में धान उत्तर प्रदेश से लाना बताया गया।

जिसके बाद 30 बोरी धान और बाइकों को थाने को सौंप दी गईं है। ग्राम चांदो में रामविलास के घर से अवैध रूप से संग्रहित 114 बोरी धान जब्त किया गया। इसी तरह ग्राम नवाडीह कला में दुर्गेश गुप्ता की ओर से खरीदे जा रहे 13 बोरी धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उसे भी जब्त कर लिया गया।
विकासखंड राजपुर के धान उपार्जन केंद्र भेण्डरी में भी कार्रवाई की गई। यहां रामकुमार नामक व्यक्ति 240 बोरी धान बेचने के लिए लाया था। जांच में पाया गया कि यह धान अवैध रूप से भंडारित किया गया था, जिसके बाद इसे जब्त कर लिया गया।


<
