Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Jashpur police seized 238 quintals of paddy | जशपुर पुलिस ने 238 क्विंटल धान जब्त किया: 2 ट्रक, पिकअप से 5 लाख से अधिक का धान बरामद;बिना दस्तावेज किया जा रहा था परिवहन – Jashpur News
Breaking News

Jashpur police seized 238 quintals of paddy | जशपुर पुलिस ने 238 क्विंटल धान जब्त किया: 2 ट्रक, पिकअप से 5 लाख से अधिक का धान बरामद;बिना दस्तावेज किया जा रहा था परिवहन – Jashpur News

By adminDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
681db801 096b 4f12 a525 4923074652b6 1764941647239
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर पुलिस ने अवैध धान तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। अलग-अलग इलाकों से दो ट्रक और एक पिकअप 520 बोरी में भरा 238 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। जब्त धान की अनुमानित कीमत 5 लाख 01 हजार 400 रुपए आंकी गई है।

.

जानकारी के मुताबिक, 4 दिसंबर की रात पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की। पहली कार्रवाई शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई, जब पेट्रोलिंग के दौरान बरटोली की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई।

वाहन में 200 बोरी में 100 क्विंटल धान लदा पाया गया।​​​​​​​ पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुखदेव चौहान (35) निवासी कुनकुरी बताया। उसने धान को बरटोली से कुनकुरी ले जाने की बात स्वीकार की, लेकिन उसके पास धान परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।​​​​​​​

d9e21dc4 f156 4085 b187 8bcd352f3f47 1764941647239

250 बोरी धान जब्त

दूसरी कार्रवाई कुनकुरी थाना क्षेत्र में की गई। जहाँ पुलिस ने संदिग्ध ट्रक (CG 14-MR-6997) को रोककर जांच की। वाहन में 250 बोरियों में 100 क्विंटल धान भरा हुआ था। ट्रक चालक जमीर अंसारी (21), निवासी लोहरदगा ने बताया कि वह धान जशपुर से ला रहा है।

लेकिन पुलिस को संदेह है कि धान झारखंड से लाया जा रहा था। जब दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो चालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद दोनों ट्रक और धान को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया गया।

1f4c42c4 30fb 4c24 8945 43d083bc472f 1764941647240

ग्रामीण रास्तों के जरिए लाई जा रही धान की खेप

तीसरी कार्रवाई चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र में की गई। जहां ओडिशा से ग्रामीण रास्तों के जरिए लाई जा रही धान की खेप को पुलिस ने पकड़ लिया। संदिग्ध पिकअप (CG 13-AF-1379) को रोककर जांच की गई, जिसमें 70 बोरियों में 38 क्विंटल धान भरा मिला। चालक के पास कोई वैध कागजात नहीं थे, जिसके चलते धान को जब्त कर जिला प्रशासन को सौंप दिया गया।

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस सरहदी क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखते हुए धान तस्करी पर लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि सिटी कोतवाली, कुनकुरी और कोल्हेनझरिया क्षेत्रों में एकसाथ कार्रवाई करते हुए दो ट्रक और एक पिकअप से कुल 238 क्विंटल धान जब्त किया गया है और इसे आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंपा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

पेयजल समस्या पर कलेक्टर सख्त, सीएमओ पर जताई नाराजगी:अपर कलेक्टर-एसडीएम ने वार्डों का निरीक्षण कर जलापूर्ति के निर्देश दिए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074932
Views Today : 12
Views Last 7 days : 2658
Views Last 30 days : 9078
Total views : 103020
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.