मुंगेली में छेड़छाड़ के आरोपियों के दुकान के बाहर बैठाकर पुलिस ने जमकर पीटा।छत्तीसगढ़ के मुंगेली में शनिवार को दो युवकों स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की। पीड़िताओं और ग्रामीणों के शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर ने दोनों युवकों जमकर लात और थप्पड़ बसाए। बाद में उनका जुलूस भी निकाला गया।.मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, देवरहट गांव के स्कूल के पास ही शराब दुकान है। शनिवार को सम्मत पटेल (20) और सूरज पटेल (25) ने शराब के नशे में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ की।छात्राओं ने…
Author: admin
विशेष बच्चों के हुनर और आत्मविश्वास को मंच देने के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स एवं ड्रॉइंग–पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को दिव्यांग मैदान, सिविक सेंटर में किया गया। जीई फाउंडेशन के सं.स्पेशल ओलंपिक्स भारत के सहयोग से हुई प्रतिस्पर्धाएं कार्यक्रम में स्पेशल ओलंपिक्स भारत के अंतर्गत खेले जाने वाले बॉलिंग, बुच्ची, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, स्विमिंग समेत कई स्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है। इन बच्चों के बीच पहली बार बुच्ची खेल का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने काफी पसंद किया। बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार टीमों में शामिल किया गया…
छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी एडमिशन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर मेडिकल स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश नियम 2025 में आंशिक संशोधन कर राज्य कोटे की सीटें 50% से घटाकर 25% कर दी हैं। नए नियम के लागू होते ही मेडिकल छात्र.अब सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की राज्य कोटे की कुल सीटों को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। पहले राज्य में 50% सीटें सिर्फ प्रदेश में एमबीबीएस पढ़े छात्रों के लिए आरक्षित थीं, पर इनकी संख्या आधी हो जाएगी। सरकारी कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे की 50% सीटें पहले से ही आरक्षित हैं।…
जांजगीर-चांपा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय प्रशिक्षण और बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्व, सहकारिता, खाद्य, मार्कफेड, मंडी, समिति प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी, ऑपरेटर सहित अलग-.कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण – पंजीयन, सत्यापन, तौल, भंडारण, परिवहन और भुगतान की कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि खरीदी से लेकर उठाव तक की सभी गतिविधियों पर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को समाप्त करना है।केंद्रों की समस्याओं का…
दुर्ग के राजीव भवन में शनिवार को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर और भिलाई शहर के तीनों नए जिला अध्यक्षों का पदभार ग्रहण कार्यक्रम बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री.भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दो साल के शासन ने जनता को अंग्रेजों और हिटलरशाही की याद दिला दी है। पूरे प्रदेश की संपदा और उद्योगों को उद्योगपतियों के हाथों सौंपने की तैयारी चल रही है, जिसमें रक्षा क्षेत्र के निर्माण कार्य भी निजी कंपनियों को दिए…
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर हालत पर सवाल उठाए हैं। रतनपुर-पेंड्रा खंड पर सड़क की खराब स्थिति के कारण हाल ही में हुए एक बस हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है।.6 दिसंबर को विधायक ने खुद सड़क का जायजा लिया और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। यह नेशनल हाईवे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले सहित अमरकंटक और जबलपुर को बिलासपुर-रतनपुर से जोड़ता है।छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाली यह प्रमुख कड़ी है, लेकिन जगह-जगह गड्ढों और उखड़ी डामर के कारण इस पर सफर करना बेहद जोखिमभरा…
कभी माओवादी प्रभाव वाले कोंडागांव जिले का मर्दापाल क्षेत्र अब खेल के माध्यम से अपनी नई पहचान बना रहा है। यहां की बेटियां हॉकी के मैदान में अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन कर रही हैं। ये खिलाड़ी अब संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में अपना हुनर दिखान.शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मर्दापाल और प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही संगीता कश्यप पिछले तीन सालों से हॉकी खेल रही हैं। ग्राम कुदुर की संगीता बताती हैं कि हॉकी ने उन्हें अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाया है। इसी स्कूल की रमली कश्यप ने पांचवीं कक्षा में…
HRP नेता की हत्या की सुपारी का भंडाफोड़, पांच बदमाश गिरफ्तारछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हमर राज पार्टी (HRP) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू की हत्या का कॉन्ट्रैक्ट लेने वाले पांच आदतन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आरोपियों को फोनपे से पैसा ट्रांसफर करने वाली महिला सरपंच को भी हिरासत.पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। बुढ़ापारा पाररास निवासी HRP नेता देवेंद्र साहू के घर की कई दिनों से रेकी की जा रही थी। घटना वाले दिन भी कुछ बदमाश उनके घर के आसपास घूमते दिखाई दिए। शाम को जैसे ही वे घर लौटे,…
कुम्हारी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम सामने आए 14 लाख 60 हजार रुपए की लूट की कहानी फर्जी निकली। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। प्रार्थी कैशियर ही इस मामले में आरोपी निकला। जिस घटना को लेकर देर रात तक पुलिस अफसरों की टीम नाकेबंदी से ल.कैश डालने का करता है काम प्रार्थी ने 6 दिसंबर को कु्म्हारी थाना में मामला दर्ज करवाया था कि वो हिटाची कंपनी में एटीएम में कैश डालने जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कपसदा में गोयल स्कूल के पास रात 8.30 से 9 बजे के बीच तीन युवक बाइक…
बिलासपुर में पद्मश्री पं. श्यामलाल चतुर्वेदी की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर रायपुर रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।.बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पं. चतुर्वेदी ने जाति, वर्ग और संप्रदाय से ऊपर उठकर ‘छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान’ को जगाया। उन्होंने पं. चतुर्वेदी को छत्तीसगढ़ी साहित्य की अमिट छाप और बिलासपुर की पहचान बताया।विधायक ने यह भी घोषणा की कि ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम के तहत कोनी में पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी के नाम पर साहित्य केंद्र और सत्यदेव…