Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Police kicked and slapped the miscreants…VIDEO | SI ने मनचलों पर जमकर बरसाए लात-थप्पड़…VIDEO: मुंगेली में रास्ता रोककर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़, पुलिस ने निकाला जुलूस – Chhattisgarh News
Breaking News

Police kicked and slapped the miscreants…VIDEO | SI ने मनचलों पर जमकर बरसाए लात-थप्पड़…VIDEO: मुंगेली में रास्ता रोककर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़, पुलिस ने निकाला जुलूस – Chhattisgarh News

By adminDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 10 2 1765111178
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मुंगेली में छेड़छाड़ के आरोपियों के दुकान के बाहर बैठाकर पुलिस ने जमकर पीटा।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में शनिवार को दो युवकों स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की। पीड़िताओं और ग्रामीणों के शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर ने दोनों युवकों जमकर लात और थप्पड़ बसाए। बाद में उनका जुलूस भी निकाला गया।

.

मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, देवरहट गांव के स्कूल के पास ही शराब दुकान है। शनिवार को सम्मत पटेल (20) और सूरज पटेल (25) ने शराब के नशे में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ की।

छात्राओं ने फौरन ग्रामीणों से इसकी शिकायत की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों मनचलों को पकड़ा और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का जमकर पीटा। फिर उनका जुलूस निकाला।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

ग्रामीणों ने मनचलों को पकड़कर पुलिस को जानकारी दी।

ग्रामीणों ने मनचलों को पकड़कर पुलिस को जानकारी दी।

मौके पर एसआई अपने टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर लात-थप्पड़ बरसाए।

मौके पर एसआई अपने टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर लात-थप्पड़ बरसाए।

मौके पर लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई।

मौके पर लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, देवरहट गांव में शासकीय हाई स्कूल है। थोड़ी ही दूर पर शराब दुकान है। हर रोज की तरह शनिवार को भी हरनाचाका गांव की छात्राएं स्कूल पढ़ने गई थीं। जब वह वापस घर लौट रही थीं, तो देवरहट में रहने वाले सम्मत पटेल और सूरज पटेल ने रास्ता रोककर छोड़छाड़ की।

किसी तरह छात्राएं अपने गांव हरनाचाका पहुंची और छेड़छाड़ की जानकारी परिजनों-ग्रामीणों की दी। ग्रामीण फौरन मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए दोनों मनचलों को पकड़ा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस दोनों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

पुलिस दोनों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

दुकान के बाहर बैठाकर जमकर पीटा

एसआई अमित गुप्ता अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को हिरासत में लिया। इस दौरान एक दुकान के बाहर उन्हें बैठाया गया और जमकर लात- थप्पड़ बरसाए। जिस पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया।

घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ माह पहले गांव में नई सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद से स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की वारदात बढ़ गई हैं, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।

जनपद सदस्य ने धरना प्रदर्शन की घोषणा की

कांग्रेस जनपद सदस्य विद्यानंद चंद्राकर ने कहा कि आए दिन स्कूली छात्राओं से छेड़खानी हो रही है और मनचले उनके स्कूल बैग में शराब की बोतलें डाल देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार या तो शराब दुकान बंद करे या फिर स्कूल बंद करे। विद्यानंद चंद्राकर ने सोमवार को शराब दुकान के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की भी घोषणा की।

आरोपियों को भेजा गया जेल

इस पूरे मामले में एसआई अमित गुप्ता का कहना है कि आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 126(2), 74, 351(2), 3(5) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

………………………..

यह खबर भी पढ़ें…

मनचलों ने युवती से पूछा- “पब चलोगी क्या”…VIDEO:कोरबा में युवती ने सरेराह युवकों को सिखाया सबक, कहा- लड़की छेड़ोगे तो मारूंगी खींचकर, दोनों गिरफ्तार

सरेराह युवती से छेड़छाड़ करने वालों पर कोरबा पुलिस की कार्रवाई

सरेराह युवती से छेड़छाड़ करने वालों पर कोरबा पुलिस की कार्रवाई

कोरबा में टीपी नगर मार्ग पर एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दो युवकों ने बाइक पर सवार एक युवती को पब चलने का ऑफर दिया। इस पर युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया। रेड सिग्नल पर बाइक रुकते ही युवती ने उनकी चाबी निकालकर फेंक दी और इस करतूत के लिए दोनों युवकों को फटकार लगाई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में चमकीं जिनिशा दानी:दो गोल्ड किए अपने नाम, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

June 17, 2026

Bastar IG Sundararaj P NIA Deputation

June 16, 2026

आंगनबाड़ी केंद्रों में पहली बार पेरेंट्स के साथ मीटिंग:आकलन कार्ड से देख सकेंगे बच्चों की ग्रोथ, शुरुआती शिक्षा को मजबूत करने नई पहल

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074384
Views Today : 53
Views Last 7 days : 5568
Views Last 30 days : 9603
Total views : 102134
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.