पिछले दो दिनों से ग्रामीण अपनी मांग को लेकर अढ़े हुए हैं और अपना विरोध जता रहे हैंछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के तमनार ब्लाॅक में प्रस्तावित गारे-पेलमा कोल ब्लाॅक सेक्टर-1 की जनसुनवाई को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। पिछले 2 दिनों से ग्रामीण जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग को लेकर अढ़े हुए हैं। इस आंदोलन में तकरीबन 14 गांव के ग्रामीण श.तमनार ब्लॉक में जिंदल पावर लिमिटेड को आबंटित कोयला खदान की जनसुनवाई सोमवार को धौराभांठा मैदान में होनी है। जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और वे नहीं चाहते कि कोई भी कंपनी या कोयला खदान…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के धमतरी में सीजीपीएससी (CGPSC) परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने सम्मानित किया। इन अभ्यर्थियों ने जिले का नाम रोशन किया है और वे अब तहसीलदार, नायब तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी से.कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सभी चयनित अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीजीपीएससी 2024 के परिणाम घोषित होने के बाद से अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि ये सभी अभ्यर्थी धमतरी के लिए गौरव…
कांकेर वनमंडल के नरहरपुर परिक्षेत्र में एक मृत तेंदुए के पंजे काटे जाने का गंभीर वन्यजीव अपराध सामने आया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तेंदुए के कटे हुए पंजे बरामद किए गए हैं।.यह घटना 4 दिसंबर 2025 को देवी नवागांव परिसर के ग्राम करियापहार में हुई। कृषक शिवराम नेताम और रामचंद नेताम के खेत में स्थित एक कुएं में एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वनमंडलाधिकारी की उपस्थिति में शव को कुएं से बाहर निकाला गया। निरीक्षण में पाया गया कि…
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की छात्रा निहारिका नाग ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने आंध्र प्रदेश में आयोजित 6वें ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक-साहित्यिक कला उत्सव ‘उद्भव 2025’ में माटी कला प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की।.साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाली निहारिका को एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के बाद अपनी मिट्टी कला प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला। विद्यालय के बेहतर माहौल, उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञों के प्रशिक्षण ने उनकी कला को मजबूती दी।इससे पहले, निहारिका ने जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत…
खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। परशकोल चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत.हादसे के बाद दोपहिया ट्रक में बुरी तरह फंस गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। हादसे के बाद भी ड्राइवर ने वाहन रोकने की बजाय स्पीड और बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर भागने की फिराक…
छत्तीसगढ़ सरकार ने मार्च 2026 में अपना तीसरा मुख्य बजट पेश करने की तैयारी तेज कर दी है। वित्त विभाग ने सभी विभागों से मोदी की गारंटी और संकल्प-पत्र में दिए गए वादों के क्रियान्वयन का पूरा हिसाब मांगा है।.यह बजट राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार मोदी की गारंटी के आधार पर तैयार किया जाएगा। विभागों से 10 दिसंबर से चर्चाओं का दौर शुरू होगा और 24 दिसंबर तक सभी विभागों की जानकारी के आधार पर बजट का प्रारूप तैयार किया जाएगा।वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी।17 बिंदुओं की गाइड लाइन जारी कीवित्त विभाग ने 17…
रात में जंगल से निकलकर एडू गांव के मंदिर परिसर में हाथी पहुंचा, जिसे हाथी मित्र दल ने उसे जंगल की ओर भगायाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों की मौजूदगी है। रात में जंगल से निकलकर एक हाथी एडू परिसर के गांव के मंदिर में पहुंच गया। जिसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। हाथी आने की जानकारी मिलने के बाद हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा और सायरन बजाकर उसे जंगल की ओर.छाल वन परिक्षेत्र के एडू बीट में शनिवार की रात तकरीबन 10 बजे गांव तक पहुंच गया। जहां दंतैल अकेला विचरण करते हुए गांव के ठाकुर देवरास…
बिलासपुर में मधुबन नारियल कोठी के अटल आवास में एक मजदूर के घर से 14 लाख रुपए नकद बरामद हुआ है। शनिवार (6 दिसंबर) को पुलिस ने घर की अलमारी में एक बैग बाहर निकाला जिसमें पैसे अंदर छिपाकर रखे हुए थे। बंडल में सभी 500-500 रुपए के थे।.मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पूछताछ में मजदूर ने पुलिस को बताया कि सारे रुपए उसकी पत्नी ने लाए गए थे। पुलिस ने विजेंद्र बैस को गिरफ्तार कर पत्नी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि पति-पत्नी की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस उनके घर पहुंची थी। पुलिस…
दुर्ग जिले के पाटन स्थित विशेष POCSO अदालत ने 17 वर्षीय नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी वेदप्रकाश उर्फ सागर वर्मा (24) को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उसे SC/ST एक्ट के तहत भी दोषी ठहराया है।.कोर्ट ने अपने फैसले में टिप्पणी की कि नाबालिग के खिलाफ इस प्रकार का अपराध “समाज, कानून और मानवता के खिलाफ गंभीर हमला” है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में दया दिखाना न्याय के साथ समझौता होगा।यह घटना 8 दिसंबर 2024 को दोपहर लगभग 1.10 बजे हुई थी। पीड़िता उस समय अपने घर में अकेली थी, जबकि उसकी…
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती वारदातों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अंतरजिला चोर गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने लगभग 10 लाख 80 हजार रुपए की.दरअसल, साइबर सेल टीम ने जिले और आसपास के इलाकों में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का तकनीकी विश्लेषण किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद टीम ने दो अलग-अलग गिरोहों के आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों ने बलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार…