Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Daughters of Bastar are writing new history in hockey | बस्तर की बेटियां हॉकी में लिख रहीं नया इतिहास: ओलंपिक में दमखम दिखाने को तैयार खिलाड़ी, संगीता कश्यप पिछले तीन सालों से खेल रहीं – Kondagaon News
Breaking News

Daughters of Bastar are writing new history in hockey | बस्तर की बेटियां हॉकी में लिख रहीं नया इतिहास: ओलंपिक में दमखम दिखाने को तैयार खिलाड़ी, संगीता कश्यप पिछले तीन सालों से खेल रहीं – Kondagaon News

By adminDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9a21f7ed 7ac7 4362 b329 65e4f726affe 1765107078312
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कभी माओवादी प्रभाव वाले कोंडागांव जिले का मर्दापाल क्षेत्र अब खेल के माध्यम से अपनी नई पहचान बना रहा है। यहां की बेटियां हॉकी के मैदान में अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन कर रही हैं। ये खिलाड़ी अब संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में अपना हुनर ​​दिखान

.

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मर्दापाल और प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही संगीता कश्यप पिछले तीन सालों से हॉकी खेल रही हैं। ग्राम कुदुर की संगीता बताती हैं कि हॉकी ने उन्हें अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाया है। इसी स्कूल की रमली कश्यप ने पांचवीं कक्षा में हॉकी खेलना शुरू किया था। अब टीम की उभरती हुई खिलाड़ी हैं। कांति बघेल (ग्राम बड़े कुरुशनार) और दीपा कश्यप (ग्राम कुदुर) भी नियमित अभ्यास कर टीम को मजबूत कर रही हैं।

86eb4ee3 b42e 4d48 8633 b2c105cb2250 1765107078312

राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का लक्ष्य

ग्राम दिगानार की सुनीता नेताम पहले भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का लक्ष्य रखती हैं। कक्षा 12वीं की सुलंती कोर्राम (ग्राम बोरगांव) चार बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का अनुभव

झारखंड में राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। उनका मानना है कि खेल ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है। इसी कक्षा की प्रिया नेताम (ग्राम कबेंगा) भी कई बार राज्य स्तर पर खेल चुकी हैं और भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह बनाने का सपना देखती हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह बनाने का सपना

राजन्ती कश्यप (कक्षा 9वीं) और खेमेश्वरी सोढ़ी (कक्षा 10वीं) भी आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हैं। बस्तर ओलंपिक ने सुदूर ग्रामीण अंचलों की खेल प्रतिभाओं को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया है। कभी माओवादी भय से प्रभावित रहे इन क्षेत्रों में अब शिक्षा, खेल और विकास नई पहचान बन रहे हैं।

स्कूलों में उपलब्ध कराई गई खेल सामग्री, प्रशिक्षक और छात्रावास जैसी सुविधाओं ने बच्चों में नया उत्साह भर दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में चमकीं जिनिशा दानी:दो गोल्ड किए अपने नाम, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

June 17, 2026

Bastar IG Sundararaj P NIA Deputation

June 16, 2026

आंगनबाड़ी केंद्रों में पहली बार पेरेंट्स के साथ मीटिंग:आकलन कार्ड से देख सकेंगे बच्चों की ग्रोथ, शुरुआती शिक्षा को मजबूत करने नई पहल

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074370
Views Today : 29
Views Last 7 days : 5544
Views Last 30 days : 9579
Total views : 102110
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.