Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 14.60 lakh robbery in Kumhari turns out to be fake | कुम्हारी में 14.60 लाख की लूट निकली फर्जी: एटीएम कैशियर ने खुद ही रची थी पूरी कहानी, पैसे एटीएम में ही छिपाए और पुलिस को बताया लूट की कहानी – durg-bhilai News
Breaking News

14.60 lakh robbery in Kumhari turns out to be fake | कुम्हारी में 14.60 लाख की लूट निकली फर्जी: एटीएम कैशियर ने खुद ही रची थी पूरी कहानी, पैसे एटीएम में ही छिपाए और पुलिस को बताया लूट की कहानी – durg-bhilai News

By adminDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
kumhari thana 1765106885
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



kumhari thana 1765106885

कुम्हारी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम सामने आए 14 लाख 60 हजार रुपए की लूट की कहानी फर्जी निकली। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। प्रार्थी कैशियर ही इस मामले में आरोपी निकला। जिस घटना को लेकर देर रात तक पुलिस अफसरों की टीम नाकेबंदी से ल

.

कैश डालने का करता है काम प्रार्थी ने 6 दिसंबर को कु्म्हारी थाना में मामला दर्ज करवाया था कि वो हिटाची कंपनी में एटीएम में कैश डालने जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कपसदा में गोयल स्कूल के पास रात 8.30 से 9 बजे के बीच तीन युवक बाइक से आए। एक युवक ने उसे चाकू दिखाया और गाड़ी में रखे बैग से 14.60 लाख रुपए लूट ले गए। उसकी शिकायत पर पुलिस ने तुरंत अपराध पंजीबद्ध किया और टीमों को तलाश में भेजा।

पूछताछ में तथ्यों को छिपाने लगा आरोपी एटीएम कैश लोडिंग कंपनी के कर्मचारी ने लूट की झूठी कहानी गढ़ने की बात पुलिस के सामने स्वीकार किया है। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर के अनुसार शिकायत दर्ज होते ही मामला संदिग्ध लगने लगा, क्योंकि प्रार्थी हर बार पूछताछ में कुछ न कुछ जानकारी छिपाता नजर आया। पुलिस ने जब तथ्यों की पड़ताल की तो कई विरोधाभासी बातें सामने आने लगीं। जिस स्थान को प्रार्थी ने घटना स्थल बताया था, वहां आसपास किसी तरह की संदिग्ध हरकत या संघर्ष के निशान नहीं मिले। न ही स्थानीय लोगों ने ऐसी किसी घटना को देखने की पुष्टि की।

कड़ाई से पूछताछ में उगला सच इसके बाद पुलिस ने प्रार्थी से कड़ाई से पूछताछ की। घंटों चली पूछताछ में आखिरकार उसने सच उगल दिया। आरोपी कैशियर ने स्वीकार किया कि उसने एटीएम में पैसे डालने के बजाय उसे दूसरे एटीएम परिसर में पहले से ही छिपा दिया था। फिर उसने खुद को लूट का शिकार दिखाने के लिए एक मनगढंत कहानी तैयार की। उसकी योजना थी कि जब बैंक बीमा कंपनी से क्लेम लेकर पैसा वापस पा लेगा, तब वह छुपाए हुए रुपए को आराम से हड़प लेगा।

लंबे समय से बना रहा था योजना पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से इस योजना बना रहा था। लगातार फिराक में था कि कंपनी एटीएम में पैसा डालने भेजेगी तो उसे गायब कर देगा। जब उसने योजना के तहत लूट की कहानी बनाई तो पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। उसके बयान और घटनास्थल की परिस्थितियां मिलान में नहीं बैठीं और वह पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी पर अमानत में खयानत सहित अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जांच टीम ने आरोपी के बताए स्थान पर छिपाए गए 14.60 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस योजना में कोई और भी शामिल था, या कर्मचारी ने अकेले ही यह कदम उठाया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में चमकीं जिनिशा दानी:दो गोल्ड किए अपने नाम, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

June 17, 2026

Bastar IG Sundararaj P NIA Deputation

June 16, 2026

आंगनबाड़ी केंद्रों में पहली बार पेरेंट्स के साथ मीटिंग:आकलन कार्ड से देख सकेंगे बच्चों की ग्रोथ, शुरुआती शिक्षा को मजबूत करने नई पहल

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074369
Views Today : 28
Views Last 7 days : 5543
Views Last 30 days : 9578
Total views : 102109
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.