Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Collector’s meeting on paddy procurement in Janjgir-Champa | जांजगीर-चांपा में धान खरीदी पर कलेक्टर की बैठक: कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, पारदर्शिता पर भी दिया गया जोर – janjgir champa News
Breaking News

Collector’s meeting on paddy procurement in Janjgir-Champa | जांजगीर-चांपा में धान खरीदी पर कलेक्टर की बैठक: कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, पारदर्शिता पर भी दिया गया जोर – janjgir champa News

By adminDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dadb1d17 831b 45de 8f32 85c12837b9e4 1765023500016
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय प्रशिक्षण और बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्व, सहकारिता, खाद्य, मार्कफेड, मंडी, समिति प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी, ऑपरेटर सहित अलग-

.

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण – पंजीयन, सत्यापन, तौल, भंडारण, परिवहन और भुगतान की कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि खरीदी से लेकर उठाव तक की सभी गतिविधियों पर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को समाप्त करना है।

4ba3abdb 116e 4095 b303 c2409e89f07d 1765023500016

केंद्रों की समस्याओं का तत्काल समाधान

प्रशिक्षण सत्र के दौरान विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें गेट पास ऐप से फोटो एंट्री, स्टॉक एंट्री, किस्मवार स्टैकिंग, यूएफआर प्रगति, पीसी-एसएपी डेटा प्रविष्टि, रकबा समर्पण और सतर्क ऐप जैसी धान खरीदी से संबंधित अन्य प्रक्रियाएं शामिल थीं। इस दौरान अलग-अलग केंद्रों से प्राप्त समस्याओं और कठिनाइयों का तत्काल समाधान भी किया गया।

यूएफआर पंजीयन में छूटे किसानों का खसरा जोड़ने के निर्देश

कलेक्टर ने यूएफआर (अंडरटेकिंग फॉर रजिस्ट्रेशन) पंजीयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूएफआर में छूटे हुए किसानों का खसरा जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि उन्हें धान बेचने में कोई समस्या न हो। यूएफआर पंजीयन के लिए किसानों को बी-1, आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा।

अनियमितताएं रोकने के कड़े निर्देश

उन्होंने शेष यूएफआर पंजीयन को ‘मिशन मोड’ में पूरा करने पर जोर दिया। गड़बड़ी रोकने के लिए कलेक्टर ने कड़े निर्देश दिए। उन्होंने टीमों को रकबा समर्पण अभियान प्रभावी ढंग से चलाने को कहा, जिससे खरीदी में अनियमितताओं की संभावना कम हो सके। मंडी और राजस्व टीमों को अवैध धान संग्रहण और परिवहन पर लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गेट पास में 100% एंट्री अनिवार्य

प्रत्येक खरीदी केंद्र में गेट पास में शत-प्रतिशत एंट्री अनिवार्य की गई है। सतर्क ऐप पर प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने और नोडल अधिकारियों को संवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि किसानों को धान खरीदी में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और पूरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी बनी रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में कांग्रेस टीम जांच के लिए चिराईपानी पहुंची:घटना स्थल का निरीक्षण किया, कंपनी की लापरवाही सामने आई, अब रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगे

June 23, 2026

कांकेर में नक्सल डंप से हथियार बरामद:आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान

June 23, 2026

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075232
Views Today : 354
Views Last 7 days : 3198
Views Last 30 days : 10026
Total views : 104255
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.