Author: admin

जनकपुर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के जेवर, एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।.पकड़ा गया मुख्य आरोपी देशराज कुशवाहा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का निवासी है। उसने अपने भतीजे मोनू कुशवाहा, रामप्रकाश पंडित और उमाशंकर शर्मा के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।आरोपियों ने दो सर्राफा व्यापारियों, ब्रह्मा और अनिल सोनी को गोली मारकर जेवर लूटे थे। यह घटना 5 जून, 2025 को तब हुई जब व्यापारी हरचौका के साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे और घुघरी…

Read More

विद्यालय में मध्याह्न भोजन की लापरवाही का वीडियो वायरलबलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला कोदौरा में मध्याह्न भोजन योजना में बच्चों को पौष्टिक भोजन के बजाय सिर्फ मसूर की दाल और अचार परोसा जा रहा है। स्कूल में मेनू चार्ट भी नहीं लिखा है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह.वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चों की थालियों से हरी और मौसमी सब्जियां गायब हैं। उन्हें केवल पतली मसूर दाल और अचार दिया जा रहा है। वीडियो में बच्चे स्कूल परिसर, मैदान और धूल में बैठकर खाना खाने को मजबूर…

Read More

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर उसने गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया। बॉयफ्रेंड ने इस पूरे वारदात को होटल के कमरे में अंजाम दिया और फरार हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत.जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड का नाम संध्या दास (20) है। जबकि बॉयफ्रेंड का नाम राकेश कुमार मानिकपुरी है। जो कि पहले से शादीशुदा है। दोनों जांजगीर-चांपा के रहने वाले हैं। दोनों शादी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर चंदेला होटल के रूम नंबर 207 में रुके थे।गुरुवार रात को गर्लफ्रेंड ने शादीशुदा…

Read More

जशपुर के पुरेंद्र यादव को रायपुर में नया कृत्रिम पैर लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उनके इलाज और कृत्रिम पैर लगाने का पूरा खर्च शासन वहन करेगा। पुरेंद्र ने एक दुर्घटना में अपना एक पैर खो दिया था।.ग्राम मयुरचुन्दी, तहसील दुलदुला के निवासी पुरेंद्र यादव दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। एक दुर्घटना के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उनका एक पैर काटना पड़ा। उनके दूसरे पैर की हड्डी भी तीन जगह से टूट गई थी, जिसमें अभी भी रॉड लगी है। इस कारण वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए हैं।पुरेंद्र ने बताया कि…

Read More

रायपुर में करणी सेना तोमर के सपोर्ट में विरोध प्रदर्शन कर रही है।हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर के सपोर्ट में राजपूत करणी सेना 8 मांगों को लेकर महापंचायत कर रही है। इनमें TI-CSP के खिलाफ कार्रवाई भी शामिल है। तोमर को सूदखोरी, जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। करणी सेना के राष्ट्री.जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुछ पदाधिकारियों को थाने में हिरासत में लिया है। 500 लोगों को नजरबंद किया है। बताया जा रहा है कि मुंगेली जिले से आ रही 7 बसें, बिलासपुर से 4 बसें, सिमगा में 4 बसें और 17 फोर…

Read More

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम कदौरा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और धान बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद तहसीलदार की जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।.गुरुवार को आयोजित एक ग्रामीण बैठक के दौरान यह मामला सामने आया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के निवासी बीरेंद्र गुप्ता ने लगभग 60 से 65 एकड़ शासकीय भूमि को गलत तरीके से अपने नाम दर्ज करा लिया था। इसी आधार पर वह कई वर्षों से धान बेच रहा था।ग्रामीणों का आरोप- शासकीय भूमि रिकॉर्ड…

Read More

कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सुबह एक सड़क हादसे में वन विभाग के पसान रेंजर मनीष सिंह और उनके चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से बेकाबू होकर टकरा गया।.यह हादसा तब हुआ जब रेंजर मनीष सिंह और चालक पिपरिया क्षेत्र में हाथी आने की सूचना पर मौके पर गए थे। उन्होंने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने और उनके साथ छेड़छाड़ न करने की सलाह दी थी। हाथी मित्र दल ने हाथियों पर नजर रखी और उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने के बाद रेंजर और चालक…

Read More

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज उरला में आज सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया, यह प्रदर्शन धान खरीदी में चल रही अव्यवस्थाओं और बागबाहरा के किसान के आत्महत्या के प्रयास के विरोध में किया गया, ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में हुए इस प्रद.क्या था मामलाछत्तीसगढ में महासमुंद जिले के ग्राम सेनभाठा (बागबाहरा) के 65 वर्षीय किसान मनबोध गांडा ने धान बेचने हेतु टोकन न मिलने से परेशान होकर अपने ही गले पर ब्लेड से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना शनिवार की है जब किसान घर से गाय चराने निकला था और पास के खेत में…

Read More

रामानुजगंज के शासकीय लरंग साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत: ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। कार्यशाला में जनजातीय समाज के समृद्ध इतिहास पर सार्थक चर्चा की गई।.मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज ने कहा कि जनजातीय पूर्वजों की संस्कृति और परंपराएं समाज की सबसे बड़ी धरोहर हैं। उन्होंने पारंपरिक व्यंजनों, जीवनशैली और रीति-रिवाजों के महत्व पर प्रकाश डाला, और बताया कि इनका स्मरण स्वास्थ्य, दीर्घायु और सामाजिक समरसता के लिए आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने जनजातीय समाज से सीखने योग्य मूल्यों पर जोर दिया।…

Read More

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने शनिवार को शासकीय हाई स्कूल भस्कुरा और शासकीय हाई स्कूल मेढ़ुका का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में स्टूडेंट्स की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने शिक्षकों को शत-प्रतिशत उपस्.निरीक्षण के दौरान, भस्कुरा स्कूल की 10वीं कक्षा में दर्ज 29 स्टूडेंट्स में से 18 गैरमौजूद पाए गए। इसी प्रकार, मेढ़ुका हाई स्कूल की 10वीं कक्षा में दर्ज 22 स्टूडेंट्स में से 10 गैरहाजिर मिले। कलेक्टर ने भस्कुरा हाई स्कूल में 10वीं कक्षा में जाकर बच्चों के अध्ययन-अध्यापन का भी जायजा लिया।कलेक्टर ने बताया कि एक सप्ताह बाद वह…

Read More