Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अजब गजब : योग्यता नहीं,भाग्य के सहारे मिलेगा आत्मानन्द स्कूल में प्रवेश,एडमिशन के लिए अपनाई जा रही है यह प्रक्रिया
शिक्षा

अजब गजब : योग्यता नहीं,भाग्य के सहारे मिलेगा आत्मानन्द स्कूल में प्रवेश,एडमिशन के लिए अपनाई जा रही है यह प्रक्रिया

By AdminMay 7, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20220507 WA0022
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ई न्यूज। अगर आपने भी अपने बच्चों को प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एडमिशन दिलाने के लिए आवेदन पत्र भरा है तो यह खबर आपके लिए है। जशपुर शहर में संचालित स्कूल में दाखिले के लिए आपको और आपके बच्चों को न तो किसी परीक्षा से गुजरा पड़ेगा और न ही पहले आओ,पहले पाओ के सूत्र की दौड़,आपको चाहिए सिर्फ भाग्य का साथ। क्योंकि प्रवेश के लिए लाटरी सिस्टम अपनाया गया है। रिक्त सीटो पर भर्ती प्रक्रिया 9 मई सोमवार से शुरू हो रही है। लाटरी निकालने की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू होगी। दरअसल,शहर में संचालित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। स्कूल प्रबंधन ने कक्षा 2 री से 12 वी तक के लिए आन लाइन और ऑफ लाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। जारी किए गए एक प्रेस विज्ञप्ति में स्कूल प्रबंधन ने बताया है कि प्रवेश के लिए आन और आफ लाइन 105 आवेदन मिले हैं। इनमें से 89 आवेदन पत्र पात्र पाए गए हैं। इन पात्र आवेदकों को अब आत्मानन्द स्कूल में प्रवेश के लिए योग्यता से अधिक भाग्य के भरोसे रहना पड़ेगा। भाग्य का सहारा इन मासूम बच्चों के लिए इसलिए भी जरूरी है क्योंकि राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्कूल में बीपीएल परिवारों के लिए 25 प्रतिशत सीट आरक्षित की गई है। 50 प्रतिशत सीट बालिकाओं के लिए और महतारी जतन योजना के तहत कोरोना संक्रमण की वजह से निराश्रित हुए बच्चों के लिए भी सीट आरक्षित की गई है। तो कहिए खुद को गुड़ लक,और पहुँच जाइए एडमिशन प्रक्रिया में अपना भाग्य आजमाने।

education आत्मानन्द स्कूल
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067556
Views Today : 65
Views Last 7 days : 922
Views Last 30 days : 3890
Total views : 88479
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.