Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जनता के जनतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है भाजपा का जेल भरो आंदोलन,कांग्रेस को किसी भी कीमत में नहीं लादने देंगे एक और आपातकाल,सांसद श्रीमती गोमती साय ने साधा कांग्रेस पर निशाना,आंदोलन के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत
राजनीति

जनता के जनतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है भाजपा का जेल भरो आंदोलन,कांग्रेस को किसी भी कीमत में नहीं लादने देंगे एक और आपातकाल,सांसद श्रीमती गोमती साय ने साधा कांग्रेस पर निशाना,आंदोलन के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

By AdminMay 11, 2022Updated:May 11, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20220511 202712
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। निशांत यादव की रिपोर्ट। प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार से जनता को वंचित करने के प्रदेश सरकार के निर्णय के विरोध में भारतीय जनता पार्टी 16 मई को प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन करेगी। इस आंदोलन की तैयारी की समीक्षा के लिए बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में सांसद श्रीमती गोमती साय,संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला,बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय की उपस्थित में बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन की रूप रेखा को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।

IMG 20220222 WA0027
श्रीमती गोमती साय,फाइल फोटो

सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि भाजपा को लंबे अर्से के बाद छत्तीसगढ़ विपक्ष की भूमिका निभाने का अवसर मिला है। उन्होनें कहा कि बैठक में उपस्थित कृष्ण कुमार राय और गुरूपाल सिंह भल्ला को विपक्ष की राजनीति का लंबा अनुभव है। उनके मार्गदर्शन का हम सबको लाभ मिलेगा। उन्होनें कहा कि जेल भरो आंदोलन,सिर्फ भाजपा का नहीं,आम जनता का आंदोलन है।

IMG 20220511 203104
बैठक को सम्बोधित करते भाजयुमो अध्यक्ष अमन शर्मा

कांग्रेस की सरकार,प्रदेश की जनता की उनके मौलिक अधिकारों को छिन कर,1977 के आपातकाल की काली परिस्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है। लेकिन इसे किसी भी कीमत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होनें कार्यकर्ताओं से एकजुट हो कर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। कृष्ण कुमार राय ने कहा कि आपातकाल कितना भयावह था,इसके गवाह जशपुर सहित पूरे देश में आज भी मौजूद हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस काली रात को छत्तीसगढ़ की जनता पर लादनने की कोशिश कर रही है। लेकिन,अब जनता जागरूक हो चुकी है। इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होनें कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के लिए जनता से लुभावने वायदे किये। अब जब,कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूरा करने की मांग को लेकर सरकारी और गैर सरकारी संगठन आंदोलन कर रही है,तो लाठी के जोर पर सरकार इसे दबाना चाहती है। इसे कतई सफल नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष रोहित साय,जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत,जिला महामंत्री ओम प्रकाश सिन्हा,सुनिल गुप्ता,नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता,भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमन शर्मा,उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20220511 204332
प्रदेश में धरना प्रदर्शन की अनुमति के आवेदन के लिए जारी किया गया प्रपत्र

यह है पूरा मामला :
प्रदेश भर में चल रहे धरना,प्रदर्शन और आंदोलन की वजह से आम जनता को हो रहे परेशानी का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार ने गत दिनों बिना पूर्वानुमति के सभी प्रकार के धरना प्रदर्शन पर पाबंदी लगाते हुए,अनुमति के आवेदन के लिए फार्मेट जारी किया है। इस फार्मेट में अनुमति के लिए कड़े शर्त तय किये गए हैं। इस सरकारी आदेश को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोलते हुए 16 मई को प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन का एलान किया है।

bjp bjp in jashpur jashpur politics in chattisgarh politics in jashpur
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072046
Views Today : 155
Views Last 7 days : 1957
Views Last 30 days : 5046
Total views : 94763
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.