Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गौरवपथ की जगमगाहट में गुम हुई,शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था,अंधेरे में डूबी गली मुहल्लों से बेखबर हैं जिम्मेदार,कब टूटेगी नगर पालिका की नींद
छत्तीसगढ़

गौरवपथ की जगमगाहट में गुम हुई,शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था,अंधेरे में डूबी गली मुहल्लों से बेखबर हैं जिम्मेदार,कब टूटेगी नगर पालिका की नींद

By AdminMay 8, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
%E0%A4%9B%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%BE %E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुर नगर। जिले के सबसे पुराना नगरी निकाय,नगर पालिका इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। शहर की सड़क से लेकर स्ट्रीट लाइट बदहाली के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। स्ट्रीट लाइट के मामले में नगर पालिका हाथी के दांत वाली कहावत को चरितार्थ करती नजर आ रही है।

IMG20220507202524
अंधेरे के गर्त में डूबा शहर का बांकी टोली मुहल्ला

शहर का मुख्य मार्ग गौरव पथ इन दिनों स्ट्रीट लाइट और सजावटी लाइट से जगमगा रहा है। वहीं,इसके ठीक बगल में स्थित हाउसिंग बोर्ड चौक से लेकर भागलपुर चौक तक का पूरा इलाका,बीते दो दिन से अंधेरे के गर्त में डूबा हुआ है। शहर का यह इलाका,वीआईपी राजनेताओं का मुहल्ला है। इस रास्ते मे भजपा के दिग्गज नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,पूर्व मंत्री गणेश राम भगत और पूर्व सांसद रणविजय प्रताप सिंह जूदेव का निवास स्थान स्थित है। बावजूद इसके,जिम्मेदार अधिकारी,इस मुहल्ले में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर गम्भीर नजर नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्ट्रीट लाइट में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से परेशानी आ रही है। दावा किया जा रहा है विद्युत मंडल के कर्मचारी इसे दुरुस्त करने का प्रयास भी कर रहे है। लेकिन 48 घटना बीत जाने के बाद भी फाल्ट नहीं मिल पाया है। कब मिलेगा,यह बताने की स्थिति में न नगर सरकार है और न ही विद्युत मंडल के अधिकारी।

IMG 20220508 144919
शहर का जगमगाता गौरव पथ

*टैक्स नगर सरकार की,जिम्मेदारी किसकी?*
स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर दोहरी व्यवस्था बनाई गई है। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए नगरवासियों से टैक्स तो नगर पालिका वसूलती है,लेकिन इसके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी विद्युत मंडल के पास है। स्ट्रीट लाइट को समय पर चालू और बन्द करने की जिम्मेदारी भी विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने सम्हाल रखी है। जाहिर है,इस दोहरी व्यवस्था से स्ट्रीट लाइट व्यवस्था फेल होती जा रही है।
*व्यवस्था होगी दुरुस्त- उपाध्यक्ष*

IMG 20220508 145700
राजेश गुप्ता,उपाध्यक्ष,नगर पालिका जशपुर

नगर पालिका में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की बदहाली को लेकर द ब्लेज ई न्यूज ने नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता से सीधी बात की- उनका कहना था कि  बांकी टोली इलाके में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि मंडल को इसकी सूचना दे दी गई है। लाइन में आए फाल्ट की जांच की जा रही है। जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा।

jashpur news street light नगर पालिका
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072923
Views Today : 26
Views Last 7 days : 1019
Views Last 30 days : 5709
Total views : 96450
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.