Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जीजा ने रचा ली साले की बीबी से दूसरी शादी,अपमान के आग में झुलस रहे साले ने उठा लिया ऐसा कदम,दहल उठा जशपुर,हिल गया पुलिस विभाग,पढ़िये जीजा और साले की दुश्मनी की एक ऐसी दास्तां,जो लगती तो फिल्मी है,लेकिन है हकीकत…..
अपराध

जीजा ने रचा ली साले की बीबी से दूसरी शादी,अपमान के आग में झुलस रहे साले ने उठा लिया ऐसा कदम,दहल उठा जशपुर,हिल गया पुलिस विभाग,पढ़िये जीजा और साले की दुश्मनी की एक ऐसी दास्तां,जो लगती तो फिल्मी है,लेकिन है हकीकत…..

By AdminMay 9, 2022Updated:May 9, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20220509 WA0024
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। जीजा द्वारा प्रेमजाल में फांस कर,पत्नी को भगा ले जाने और सामाजिक बैठक में लिए गए निर्णय को ना मानने से नाराज साले ने ही अपने जीजा और उसकी मां की हत्या की साजिश रचते हुए,26 हजार रूपए की सुपारी दी थी। बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम गायलूंगा में हुए सनसनीखेज गोलीकांड से पर्दा उठाते हुए,पुलिस ने यह दावा किया है।

IMG 20220509 204541
पुलिस की गिरफ्त में आया,जीजा की हत्या का सुपारी देने का आरोपी साला प्रदीप बरला

पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कुनकुरी थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर और बगीचा अब्दुल अलीम खान ने बताया कि 6 मई को गायलूंगा के आश्रित बस्ती लोटाडांड़ निवासी श्रीमती मोहनीबाई पति भूलन राम 60 वर्ष को बाइक में आए दो अज्ञात आरोपितों ने फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

 

IMG 20220509 205228
हमले में घायल मोहनी बाई

घायल वृद्वा को इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर करने के बाद एसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 307,452,34 और 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एसपी ने अपराधियों को पकड़ने के लिए एएसपी श्रीमती प्रतिभा पांडे और एसडीओपी अलिम खान संदिग्धों से पूछताछ कर रहे थे। पूछताछ के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने आहत मोहनी बाई के बेटे भागवत राम की पहली पत्नी प्रतिमा के भाई प्रदीप बरला को हिरासत में लिया। साक्ष्यों और जानकारी के आधार पर हुई पूछताछ में प्रदीप ने इस सनसनीखेज वारदात से पर्दा उठाते हुए बताया कि उसकी बहन प्रतिमा का विवाह प्रदीप बरला से हुआ था। रिश्ता होने के बाद घर में आने जाने के दौरान भागवत राम का उसकी पत्नी सीतामुनि से नजदीकी बढ़ी। कुछ दिनों बाद प्रदीप,सीतामुनि को भगा कर,अपने घर में दूसरी पत्नी के तरह रख लिया। भागवत के इस कदम से आरोपित का घर और उसकी बहन का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। मामले को सुलझाने के लिए गांव में सामाजिक बैठक का आयोजन भी किया गया था। पुलिस के मुताबिक इस बैठक में प्रदीप बरला व उसके स्वजनों को प्रदीप की दूसरी शादी का पूरा खर्च उठाने का निर्णय पंचों ने सुनाया था। लेकिन समाज के इस निर्णय को भागवत और उसकी मां मोहनी मानने के लिए तैयार नहीं हुए।

IMG 20220509 205608
घटना की जांच के लिए मौके पर पहुँचा पुलिस का स्वान दस्ता

इससे भड़के दीपक ने बदला लेने के इरादे से प्रदीप और मोहनी की हत्या की साजिश रची थी। प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपमान का बदला लेने के इरादे से आरोपी प्रदीप बरला ने गांव में राजमिस्त्री का काम करने वाले आरोपित अजय राम से संपर्क किया।

IMG 20220509 WA0018
वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग की गई बाइक,जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है

6 हजार रूपए अग्रिम लेकर अजय ने किराए का हत्यारों से मिलाने का वायदा किया। वादे के मुताबिक अजय ने दीपक को कांटाबेल निवासी सुखलाल प्रजापति से मिलवाया। बातचीत के बाद सुखलाल ने हत्या के लिए राजी होते हुए 20 हजार रूपए ले लिया। कुछ समय बाद भागवतराम और मोहनी बाई की हत्या के लिए अघनेश्वर उर्फ लेबाराम सहित एक अन्य आरोपित को भी शामिल किया गया। इन सभी लोगों ने साजिश रच कर,6 मई की सुबह मोहनी बाई और भागवत की हत्या के इरादे से हमला किया था। पुलिस ने इस साजिश में शामिल आरोपित प्रदीप बरला, अजय राम,सुखलाल प्रजापति,अघनेश्वर उर्फ लेबाराम को गिरफ्तार कर लिया है।

IMG 20220509 204625
गोलीकांड मामले में गिरफ्तार किए गए भाड़े के हत्यारे
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070903
Views Today : 147
Views Last 7 days : 1716
Views Last 30 days : 4086
Total views : 92678
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.