Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » politics : जशपुर विधानसभा क्षेत्र में विजय हासिल करने जमीन में उतरेगी आम आदमी पार्टी की फौज,शुरू होगा पोस्टर अभियान,कांग्रेस और भाजपा को शिकस्त देने कार्यकर्ता सम्मेलन में बनी ऐसी रणनीति
राजनीति

politics : जशपुर विधानसभा क्षेत्र में विजय हासिल करने जमीन में उतरेगी आम आदमी पार्टी की फौज,शुरू होगा पोस्टर अभियान,कांग्रेस और भाजपा को शिकस्त देने कार्यकर्ता सम्मेलन में बनी ऐसी रणनीति

By AdminMay 7, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20220507 WA0014
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। जशपुर विधानसभा क्षेत्र में विजय पताका लहराने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता,गांव गांव में पोस्टर अभियान चलाएंगें। इस पोस्टर में आम आदमी पार्टी की नीतियों के साथ दिल्ली और पंजाब सरकार की उपलब्ध्यिों की जानकारी,मतदाताओं को दी जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को शहर के नजदीकी गांव,बघिमा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया गया। जशपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का यह पहला कार्यकर्ता सम्मेलन था। इसमें शामिल होने के लिए विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। पार्टी के जशपुर विधानसभा प्रभारी सरहुल राम भगत ने बताया कि पार्टी आलाकमान के निर्देश के अनुसार,विधानसभा क्षेत्र में संगठन खड़ा करने का काम तेजी से चल रहा है। संगठन के पदाधिकारियों की लगातार घोषणा हो रही है। उन्होनें कार्यकर्ताओं को बताया कि आम आदमी पार्टी भारत की एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,जिसमे मेहनत और समर्पण के बूते एक कार्यकर्ता किसी भी उंचे पद तक पहुंच सकता है। यहां राजनीति के लिए न तो परिवार का नाम काम आता है और ना ही धन व बाहुबल। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के छल प्रपंच से लोग बुरी तरह से उब चुके हैं। एक ओर जहां भाजपा धर्म और साम्प्रदायिकता की राजनीति कर,लोगों को गुमराह करने में जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस परिवारवाद के भंवर जाल में फंसी हुई है। उन्होनें कहा कि वे स्वयं 35 साल तक कांग्रेस की सेवा करते रहे। लेकिन,वहां पूरे सर्मपण भाव से काम करने के बावजूद उन्हें वह सम्मान नहीं मिला,जो उन्हें मिलना चाहिए था।इसलिए उन्होनें कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आए पार्टी के अंबिकापुर प्रभारी मनोज दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं। उन्होने आह्वान किया कि कार्यकर्ता एक एक गांव में जा कर आम आदमी पार्टी की नीतियों और दिल्ली व पंजाब में आप सरकार द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी देने की अपील की।

aam adami party politics in chattisgarh जशपुर की राजनीति
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072049
Views Today : 163
Views Last 7 days : 1965
Views Last 30 days : 5054
Total views : 94771
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.