Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रोमांचक मुकाबले में सरगुजा और बिलासपुर का मुकाबला ड्रा,नेहरू कप के दूसरे दिन एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खूब चला हॉकी का जादू
खेल

रोमांचक मुकाबले में सरगुजा और बिलासपुर का मुकाबला ड्रा,नेहरू कप के दूसरे दिन एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खूब चला हॉकी का जादू

By AdminAugust 23, 2022Updated:August 23, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
neharu cup
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। शहर के शंत्रुजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय नेहरू कप हाकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन दुर्ग संभाग की टीम ने अपनी जीत का सिलसिला बनाए रखा। दूसरे दिन का पहला मैच 17 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग और बिलासपुर के बीच खेला गया। इस मैच में बिलासपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए,मजबूत मानी जा रही दुर्ग की टीम को 5-0 से रौंद दिया। इस मुकाबले में बिलासपुर की टीम शुरू से ही हावी रही। खिलाड़ियों ने दुर्ग की टीम पर लगातार दबाव बनाएं रखा। आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरे बिलासपुर के खिलाड़ियों के सामने दुर्ग के खिलाड़ी बचाव के मुद्रा में नजर आए। इससे बिलासपुर के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक आक्रमण करते हुए,दुर्ग के विरूद्व एक के बाद एक पांच गोल दाग दिए। दूसरा मैच 15 वर्ष बालक वर्ग में बस्तर और रायपुर के बीच हुआ। इस एक तरफा मुकाबले में बस्तर की टीम ने रायपुर को 11-0 से रौंद दिया। रायपुर की टीम एक बार फिर खेल प्रेमियों को बेहद निराश किया। 17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर और दुर्ग के बीच हुए मुकाबले में भी रायपुर के हाथों 6-0 से पराजय का स्वाद चखना पड़ा। इसी वर्ग के बालिका वर्ग में भी रायपुर सरगुजा के बीच हुए संघर्ष में 7-0 से सरगुजा की टीम ने एक तरफा जीत हासिल किया। मंगलवार का अंतिम मुकाबला सरगुजा और बिलासपुर जोन के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर शुरू से तेज आक्रमण किया। लेकिन मुकाबला ड्रा पर छूटा। सातवां मैच 17 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग और बस्तर के बीच खेला गया। इस मैच को दुर्ग ने 3-1 से जीता। इसी वर्ग के बालिका वर्ग में भी दुर्ग ने बस्तर को 5-0 से पटकनी दी। 15 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग और रायपुर के बीच हुए मुकाबले में रायपुर की टीम को 5-0 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 15 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग और रायपुर के बीच हुए मुकाबले में रायपुर को 5-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा।

jashpur jashpur news nehru cup nehru cup hockey rournament 2022 sports नेहरू कप
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070907
Views Today : 162
Views Last 7 days : 1731
Views Last 30 days : 4101
Total views : 92693
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.