जशपुरनगर:जशपुर जिले को पहली बार सीएसआर फंड से 61 करोड़ की राशि विकास कार्यो के लिए आबंटित की गई है। इस राशि से जिले में स्वास्थ्य सुविधा,शिक्षा और खेल के बुनियादी ढांचा विकसीत करने के लिए उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले को विकास कार्यो के लिए यह अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराई गई है। बीते दो साल में जिले ने विकास की नई उंचाई को छुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह जिले में सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली और पानी जैसे बुनियादी सुविधाओं के ढांचागत विकास के लिए बजट में आशातीत वृद्वि हुई है। शहर से लेकर…
Author: Admin
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर: कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की 50 लाख की चल-अचल संपत्ति को मुंबई की सफेमा (स्मगलर एंड फारेन एक्सचेंज मेनीपुलेटर्स एक्ट) कोर्ट ने फ्रिज कर दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपित रोहित यादव के विरूद्व गांजा तस्करी का मामला जिले के फरसाबहार,कोतबा के साथ अंबिकापुर के सिटी कोतवाली थाना में दर्ज है। उन्होनें बताया कि आरोपित रोहित यादव को 6 नवंबर 2021 में उसके दो अन्य साथी गौरी यादव और खगेश्वर यादव के साथ 19 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया था। आरोपित रोहित यादव के विरूद्व अंबिकापुर के सिटी कोतवाली में भी…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुर (रोहित यादव)। विक्षोभ के असर से रूक रूक कर हो रही भारी बारिश के बीच जिले में हाथियों का कहर किसानों के लिए दोहरी मुसीबत साबित हो रहा है। जिले के नागलोक के नाम से मशहूर तपकरा वन परिक्षेत्र में इन दिनों अलग-अलग क्षेत्र में 28 हाथी डेरा जमाए हुए हैं। इतना ही नहीं 20 हाथियों के एक बड़े दल ने ओडिसा व छत्तीसगढ़ की अंर्तराज्यी सीमा पर जमा हुआ है। यह दल भी किसी भी समय तपकरा में प्रवेश कर सकता है। वनविभाग के अनुसार तपकरा वन परिक्षेत्र के बनगांव बीट में 1,हाथीबेड़ में 13,खारीबहार…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर। जशपुर पुलिस ने जिले में पहली बार ब्राउन शुगर तस्करी के खेल को उजागर करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर से पुलिस ने ब्राउन शुगर की 19 पुड़िया जब्त की है। इस 1.45 ग्राम ब्राउन शुगर की कीमत 30 हजार रूपये बताई जा रही है। मामला जिले के लोदाम थाना क्षेत्र के सांईटांगर टोली गांव की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि लोदाम पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि सांईटांगरटोली में एक संदिग्ध व्यक्ति ब्राउनशुगर की पुड़िया लेकर ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर लोदाम पुलिस…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुर नगरः सुबह से हो रहे रिमझिम बारिश के बीच गुरूवार 2 अक्टूबर को विजय दशमी दशहरा सालों से चली आ रही परम्परा के साथ धूमधाम व उत्साहपूर्वक मनाया गया। शहर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्वालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। जशपुर शहर और इसके आसपास के ग्रामीण अंचल से भारी संख्या में लोग,सुबह से ही शहर आने लगे थे। लंका दहन के लिए भगवान बालाजी के नेतृत्व में निकली शोभा यात्रा शहर के रणजीता स्टेडियम में निर्मित लंका पहुंचीं और रावण वध की सूचना के साथ ही लंका…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः बुधवार को भक्ति संगीत की धुन पर थिरकते हुए श्रद्वालुओं ने नवरात्र को अगले साल के लिए अलविदा कहा। अक्स गरबा महोत्सव के अंतिम दिन झारखंड की प्रसिद्व गायिका अर्चना गोस्वामी ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। भक्ति संगीत की धुन पर श्रद्वालु देर रात तक झूमते रहे। गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्वालु पारम्परिक परिधान के साथ विशेष वेशभूषा धारण कर पहुंचे थे। गरबा महोत्सव का अंतिम दिन होने के कारण श्रीहरि कीर्तन भवन के प्रांगण में ऐतेहासिक भीड़ उमड़ी। गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रतिभागी विभिन्न देवियों का रूप…
द ब्लेज ई न्यूज,भोपाल: अज्ञात आरोपियों ने एक दवाई दुकान के वर्कर पर हमला कर उसके गुप्तांग को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिलेके डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है। पीड़ित के अनुसार वह दुकान बंद होने के बाद मंगलवार की देर रात को अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान एक बाइक में सवार चार अज्ञात लोग पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लात घूंसों से उसकी पिटाई करने के बाद पेट व पीठ में धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित के घायल हो कर जमीन में…
द ब्लेज ई न्यूज,रायगढ़ः तालाब में मछली मार रहे युवकों को आकाशिय गाज गिरी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रायगढ़ जिले के घरघोड़ा के मुरली तलाब की है। जानकारी के अनुसार घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 4 के निवासी संजय भारद्वाज 30 वर्ष और अनिल उरांव 24 गुरूवार को घरघोड़ा के मुरली तालाब में मछली मारने गए हुए थे। तालाब में गरी डाल कर दोनो बैठे हुए थे। इसी दौरान शाम लगभग 5 बजे अचानक तेज चमक और गरज के साथ तालाब में आकाशिय गाज गिरी।…
जशपुरनगरः भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को जशपुर पहुंचे। यहां भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनका शानदार स्वागत किया। अंबिकापुर में आयोजित बैठक में शामिल हो कर रायपुर वापस लौटने के क्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा मंगलवार की देर शाम जशपुर पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर शौय्र प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में भाजयुमो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला व नारेबाजी से प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। गर्मजोश गगनचुंबी नारेबाजी के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने रणजीता…
द ब्लेज ई न्यूज जशपुर (रोहित यादव)। इंटरनेट मिडिया फेसबुक में अपनी प्रेमिका के छीन जाने की आशंका जताते हुए युवक ने लगातार दो-तीन पोस्ट किये। एक पोस्ट में प्रेमी ने अपनी जान देने की बात भी कही है। इस पोस्ट के कुछ ही घंटे के बाद एक गोठान में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिला। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र में माटीपहाड़ छर्रा गांव की है। थाना प्रभारी कोमल नेताम ने बताया कि घटना की सूचना पर ज़ब पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची तो…









