Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नागलोक तपकरा में 28 हाथियों ने जमाया डेरा,बारिश के बीच किसानों की बढ़ी मुसीबत,फसल बचाने की दोहरी चुनौती,वनविभाग ने जारी किया एलर्ट……..
अन्य

नागलोक तपकरा में 28 हाथियों ने जमाया डेरा,बारिश के बीच किसानों की बढ़ी मुसीबत,फसल बचाने की दोहरी चुनौती,वनविभाग ने जारी किया एलर्ट……..

By AdminOctober 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5 1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुर (रोहित यादव)। विक्षोभ के असर से रूक रूक कर हो रही भारी बारिश के बीच जिले में हाथियों का कहर किसानों के लिए दोहरी मुसीबत साबित हो रहा है। जिले के नागलोक के नाम से मशहूर तपकरा वन परिक्षेत्र में इन दिनों अलग-अलग क्षेत्र में 28 हाथी डेरा जमाए हुए हैं। इतना ही नहीं 20 हाथियों के एक बड़े दल ने ओडिसा व छत्तीसगढ़ की अंर्तराज्यी सीमा पर जमा हुआ है। यह दल भी किसी भी समय तपकरा में प्रवेश कर सकता है। वनविभाग के अनुसार तपकरा वन परिक्षेत्र के बनगांव बीट में 1,हाथीबेड़ में 13,खारीबहार में 3 और सागजोर में 11 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। रेंजर अकांक्षा लकड़ा ने बताया कि हाथियों की इन दलों की निगरानी में दो हाथी मित्र दल जुटे हुए हैं। ये दल हाथियों की उपस्थिति की जानकारी दी जा रही है। गांव में मुनादी कराने के साथ ही इंटरनेट मिडिया के माध्यम से लोगों को सचेत कर जंगल से दूर रहने की अपील की जा रही है।
अंर्तराज्यी सीमा पर जमे 20 हाथी –
जिले में विचरण कर रहे हाथियों के अलावा छत्तीसगढ़ और ओडिसा की अंर्तराज्यी सीमा पर 20 हाथियों के बड़े दल ने डेरा जमाया हुआ है। जानकारी के अनुसार हाथियों का यह दल ओडिसा के सुंदरगढ़ जिले के किजिंरकेला वन परिक्षेत्र में जमे हुए है। दरअसल हाथियों के इस समूह में 30 से 32 हाथी शामिल है। इनमें से 11 हाथी अलग हो कर छत्तीसगढ़ के सागजोर पहुंच गए है। वनविभाग के अधिकारियों का मानना है कि छत्तीसगढ़ की सीमा से महज 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर विचरण कर रहा हाथियों का यह बड़ा दल किसी भी समय छत्तीसगढ़ मे प्रवेश कर सकता है। इसे देखते हुए ओडिसा सीमा पर स्थित पेरवांआरा,सागजोर जैसे गांव को भी एलर्ट पर रखा गया है।
जिले का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है तपकरा –
उल्लेखनिय है कि छत्तीसगढ़,ओडिसा और झारखंड की अंर्तराज्यी सीमा पर स्थित तपकरा वन परिक्षेत्र जशपुर जिला का सबसे अधिक हाथी प्रभावित क्षेत्र है। यहां के घने जंगल और प्रचुर मात्रा में पानी की उपलब्धता अतिकायों को खूब आकर्षित करता है। यही कारण है कि यहां साल के बारहों महिने हाथियों की हलचल बनी रहती है। इस समय खेतों में धान,दलहन के साथ सब्जी की फसल मौजूद है। हाथियों की हलचल बढने से बरसते हुए पानी के बीच फसल को बचाने की चिंता किसानों को सताने लगी है।
‘‘तपकरा रेंज में विचरण कर रहे हाथियों की हाथी मित्र दल द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्र के रहवासियों को मुनादी और इंटरनेट माध्यम से सूचित कर जंगल से दूर रहने की अपील की जा रही है।’’
आकांक्षा लकड़ा,रेंजर,तपकरा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072722
Views Today : 334
Views Last 7 days : 1823
Views Last 30 days : 5686
Total views : 96245
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.