Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा पहुंचे जशपुर* *जिलध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा पहुंचे जशपुर* *जिलध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

By AdminSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20250924 WA0005
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगरः भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को जशपुर पहुंचे। यहां भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनका शानदार स्वागत किया। अंबिकापुर में आयोजित बैठक में शामिल हो कर रायपुर वापस लौटने के क्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा मंगलवार की देर शाम जशपुर पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर शौय्र प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में भाजयुमो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला व नारेबाजी से प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। गर्मजोश गगनचुंबी नारेबाजी के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने रणजीता स्टेडियम चौक के पास स्थित दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित की। यहां से वे जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन पहुंचे। यहां प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा ने भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कार्यकर्ताओं का प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा से परिचय कराते हुए बताया कि जशपुर जिले के भाजयुमो कार्यकर्ता पूरी तरह से पार्टी के लिए समर्पित है। युवा कार्यकर्ताओं ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जिले से कांग्रेस को उखाड़ फेकने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को बढ़त मिली थी। इस समय युवा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जिले के हर घर तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष टिकरिहा ने जशपुर के भाजयुमो कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश से प्रभावित हो उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं का यही जोश देश में महौल बनाता है। युवा शक्ति देश के भविष्य का निर्माण करता है। इसलिए इसका सही उपयोग आवश्यक है। जशपुर जिले में विधानसभा,लोकसभा,नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को सफलता दिलाने के लिए उन्होनें भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित भाजयुमों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। जिला भाजपा कार्यालय में रात्रि विश्राम करने के पश्चात बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा रायपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव,मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, गोपाल कश्यप,अभिषेक मिश्रा, दीपक गुप्ता, राजा सोनी,विकास नाग, ऋत्विक जैन, बॉबी ताम्रकर, सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067556
Views Today : 65
Views Last 7 days : 922
Views Last 30 days : 3890
Total views : 88479
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.