Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भगवान बालाजी के नेतृत्व में अपराजीता माता के आशीर्वाद से रावण राज का अंत,दहक उठी लंका,दस दिवसीय राजसी दशहरा हुआ संपन्न
धर्म-समाज

भगवान बालाजी के नेतृत्व में अपराजीता माता के आशीर्वाद से रावण राज का अंत,दहक उठी लंका,दस दिवसीय राजसी दशहरा हुआ संपन्न

By AdminOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dushara
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुर नगरः सुबह से हो रहे रिमझिम बारिश के बीच गुरूवार 2 अक्टूबर को विजय दशमी दशहरा सालों से चली आ रही परम्परा के साथ धूमधाम व उत्साहपूर्वक मनाया गया। शहर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्वालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। जशपुर शहर और इसके आसपास के ग्रामीण अंचल से भारी संख्या में लोग,सुबह से ही शहर आने लगे थे। लंका दहन के लिए भगवान बालाजी के नेतृत्व में निकली शोभा यात्रा शहर के रणजीता स्टेडियम में निर्मित लंका पहुंचीं और रावण वध की सूचना के साथ ही लंका दहक उठी। लंका दहन के साथ ही 9 दिन से चली आ रही ऐतेहासिक दशहरा उत्सव संपन्न हो गया। इससे पहले राजपुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान बालाजी को विशेष रथ में आरूढ़ कराया।रणभेरी की गगनचुंबी नाद और जयश्री राम और बालाजी भगवान के जयकारे के साथ शोभायात्रा रणजीता स्टेडियम पहुँची। शोभायात्रा में बालाजी मंदिर से शुरू होकर जय स्तम्भ चौक,सिटी कोतवाली होते हुए रणजीता स्टेडियम पहुँची। इस दौरान डोम वंशजो के ढोल नगाड़े की थाप की गूंज शहर भर में गूंजती रही। रणजीता स्टेडियम में भगवान बालाजी की विधिवत पूजा अर्चना की गई।

2octjsp9
भगवान बालाजी के नेतृत्व में रणजीता स्टेडियम के लिए रवाना हुआ शोभा यात्रा

बैगाओं ने की ग्राम देवताओं की पूजा-
आदिवासी अंचल होने के कारण जशपुर के रियासत कालीन दशहरा उत्सव में बैगाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अंचल के दो सौ से अधिक बैगा,इस दशहरा उत्सव के दौरान ग्राम देवता की पूजा अर्चना के लिए जुटे थे। रणजीता स्टेडियम मैदान में भगवान बालाजी की विधिवत पूजा के बाद भगवान हनुमान का रूप धारण किए हुए व्यक्ति ने लंका दहन की अनुमति भगवान बालाजी से मांगी। अनुमति मिलने के बाद हनुमान जी पुनः लंका की ओर कुच किए और कुछ ही देर बाद वापस आकर रावण का एक सिर,भगवान बालाजी के चरणों मे अर्पित करते हुए,भगवान श्रीराम के लंका विजय की सूचना दी। इसके साथ ही लंका और रावण के पुतले का दहन कर दिया गया।

5
शोभा यात्रा में दिखे विविध रंग

मां अपराजिता की पूजा कर,मांगा विजय का आशीर्वाद –
जशपुर के रियासतकालिन दशहरा उत्सव में अपराजिता पूजा का विशेष महत्व है। रावण वध के बाद राजपुरोहितों के दलों ने रणजीता स्टेडियम के नीचे में निर्मित विशेष मंडप में इस पूजा को विधि विधान से संपन्न कराया। इस पूजा के पीछे मान्यता है कि रावण वध के समय भगवान श्रीराम ने अपराजिता पूजा की थी। इसी मान्यता के अनुसार अपराजिता पूजा की जाती है, जिसमें विशेष रूप से शस्त्रों की पूजा होती है। पूजा में शस्त्र बालाजी मंदिर से शोभा यात्रा में ही लाया जाता है। यह पूजा रियासत काल के उन पहलुओं का भी स्पर्श कराता है जो तात्कालिन रियासत की रक्षा के लिए अस्त्र,शस्त्र से परिपूर्ण शक्ति की उपासना से संबंधित है।

WhatsApp Image 2025 10 02 at 8.11.12 PM
माता अपराजिता की पूजा करते राज परिवार के सदस्य व राजपुरोहित।

महाआरती के बाद,हुए नीलकंठ के दर्शन –
लंका दहन और अपराजिता पूजा के बाद,दशहरा उत्सव के अंतिम चरण में भगवान बालाजी की महाआरती के बाद नीलकंठ का दर्शन शहरवासियों को कराया। रथ के उपर से उन्होनें नीलकंठ को उड़ाया। दशहरा के दिन नीलकंठ के दर्शन को शुभ माना जाता है। इस पक्षी को भगवान शिव के रूप में दर्शन करने की परम्परा रही है।

7
विशालकाय रावण के पुतले के दहन के साथ संपन्न हुआ जशपुर का राजसी दशहरा उत्सव।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

सर्व आदिवासी समाज का बैठक 11 अक्टूबर को,प्रदेश भर से जुटेगें समाज के पदाधिकारी,इन विषयों पर होगा चिंतन

October 8, 2025

नागलोक तपकरा में 28 हाथियों ने जमाया डेरा,बारिश के बीच किसानों की बढ़ी मुसीबत,फसल बचाने की दोहरी चुनौती,वनविभाग ने जारी किया एलर्ट……..

October 3, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067556
Views Today : 65
Views Last 7 days : 922
Views Last 30 days : 3890
Total views : 88479
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.