Author: Admin

जशपुरनगर। सर्व आदिवासी समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक 11 अक्टूबर को शहर के वृंदावन इम्पिरियल में आयोजित किया गया है। समाज के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह सिदार ने बताया कि इस बैठक में संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावते,सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अकबर राम कोर्राम के साथ बिलासपुर और सरगुजा संभाग के 14 जिलाध्यक्ष शामिल होगे। उन्होनें बताया कि इस बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती के मुद्दे पर प्रमुखता से विचार किया जाएगा। इसके साथ आदिवासी समाज की सामाजिक समस्या,आरक्षण,पदोन्नती में आरक्षण,पेसा कानून,जल,जंगल और जमीन की रक्षा,आदिवासियों की पैतृक जमीनों की रक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय…

Read More

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रहे अंग्रेजी शराब के बड़े अवैध खेप को जशपुर पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले मे पंजाब के दो आरोपितो को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा मे अवैध अंग्रेजी शराब लेकर एक ट्रक अंबिकापुर की ओर से जशपुर होते हुए झारखंड की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के आगडीह गांव मे ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीई 0123 को घेरा बंदी कर…

Read More

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर: जिला मुख्यालय जशपुर की प्यास बुझाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 80 करोड़ रूपये का मेगा बजट को स्वीकृति दे दी है। इस राशि का उपयोग लावा नदी में नया पंप हाउस और पानी टंकी बनाने के साथ ही शहर में पाईप लाईन के विस्तारीकरण के लिए किया जाएगा। सीएम साय की इस पहल से शहर में बरसो से व्याप्त जल संकट का स्थायी समाधान हो सकेगा। वर्तमान में शहर में पानी की आपूर्ति मनोरा ब्लाक के डूमरटोली में लावा नदी में बने एनीकट और पंप हाउस के माध्यम से किया जाता है। जल आवर्द्वन…

Read More

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर बस्तर से निकले युवा बाइकर्स की सदभावना रैली मंगलवार को जशपुर पहुंची। यहां आराम निवास में विक्रमादित्य सिंह जूदेव इन बाइकर्स का स्वागत किया और उनके प्रयास की सराहना की। सालेम स्कूल रायपुर की प्राचार्य रूहीका लारेंस ने बताया कि सदभावना रैली का शुभारंभ बस्तर से हुआ था। इस रैली में डेढ़ सौ बाइकर्स जुड़े हुए हैं। उन्होनें बताया कि रैली का उद्देश्य समाज में सड़क सुरक्षा,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। बस्तर संभाग में जागरूकता अभियान चलाने के बाद अब यह रेैली सरगुजा संभाग पहुंची है।…

Read More

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर: कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की 50 लाख की चल-अचल संपत्ति को मुंबई की सफेमा (स्मगलर एंड फारेन एक्सचेंज मेनीपुलेटर्स एक्ट) कोर्ट ने फ्रिज कर दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपित रोहित यादव के विरूद्व गांजा तस्करी का मामला जिले के फरसाबहार,कोतबा के साथ अंबिकापुर के सिटी कोतवाली थाना में दर्ज है। उन्होनें बताया कि आरोपित रोहित यादव को 6 नवंबर 2021 में उसके दो अन्य साथी गौरी यादव और खगेश्वर यादव के साथ 19 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया था। आरोपित रोहित यादव के विरूद्व अंबिकापुर के सिटी कोतवाली में भी…

Read More

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुर (रोहित यादव)। विक्षोभ के असर से रूक रूक कर हो रही भारी बारिश के बीच जिले में हाथियों का कहर किसानों के लिए दोहरी मुसीबत साबित हो रहा है। जिले के नागलोक के नाम से मशहूर तपकरा वन परिक्षेत्र में इन दिनों अलग-अलग क्षेत्र में 28 हाथी डेरा जमाए हुए हैं। इतना ही नहीं 20 हाथियों के एक बड़े दल ने ओडिसा व छत्तीसगढ़ की अंर्तराज्यी सीमा पर जमा हुआ है। यह दल भी किसी भी समय तपकरा में प्रवेश कर सकता है। वनविभाग के अनुसार तपकरा वन परिक्षेत्र के बनगांव बीट में 1,हाथीबेड़ में 13,खारीबहार…

Read More

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर। जशपुर पुलिस ने जिले में पहली बार ब्राउन शुगर तस्करी के खेल को उजागर करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर से पुलिस ने ब्राउन शुगर की 19 पुड़िया जब्त की है। इस 1.45 ग्राम ब्राउन शुगर की कीमत 30 हजार रूपये बताई जा रही है। मामला जिले के लोदाम थाना क्षेत्र के सांईटांगर टोली गांव की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि लोदाम पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि सांईटांगरटोली में एक संदिग्ध व्यक्ति ब्राउनशुगर की पुड़िया लेकर ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर लोदाम पुलिस…

Read More

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुर नगरः सुबह से हो रहे रिमझिम बारिश के बीच गुरूवार 2 अक्टूबर को विजय दशमी दशहरा सालों से चली आ रही परम्परा के साथ धूमधाम व उत्साहपूर्वक मनाया गया। शहर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्वालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। जशपुर शहर और इसके आसपास के ग्रामीण अंचल से भारी संख्या में लोग,सुबह से ही शहर आने लगे थे। लंका दहन के लिए भगवान बालाजी के नेतृत्व में निकली शोभा यात्रा शहर के रणजीता स्टेडियम में निर्मित लंका पहुंचीं और रावण वध की सूचना के साथ ही लंका…

Read More

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः बुधवार को भक्ति संगीत की धुन पर थिरकते हुए श्रद्वालुओं ने नवरात्र को अगले साल के लिए अलविदा कहा। अक्स गरबा महोत्सव के अंतिम दिन झारखंड की प्रसिद्व गायिका अर्चना गोस्वामी ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। भक्ति संगीत की धुन पर श्रद्वालु देर रात तक झूमते रहे। गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्वालु पारम्परिक परिधान के साथ विशेष वेशभूषा धारण कर पहुंचे थे। गरबा महोत्सव का अंतिम दिन होने के कारण श्रीहरि कीर्तन भवन के प्रांगण में ऐतेहासिक भीड़ उमड़ी। गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रतिभागी विभिन्न देवियों का रूप…

Read More

द ब्लेज ई न्यूज,भोपाल: अज्ञात आरोपियों ने एक दवाई दुकान के वर्कर पर हमला कर उसके गुप्तांग को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिलेके डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है। पीड़ित के अनुसार वह दुकान बंद होने के बाद मंगलवार की देर रात को अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान एक बाइक में सवार चार अज्ञात लोग पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लात घूंसों से उसकी पिटाई करने के बाद पेट व पीठ में धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित के घायल हो कर जमीन में…

Read More