द ब्लेज ई न्यूज जशपुर (रोहित यादव)। इंटरनेट मिडिया फेसबुक में अपनी प्रेमिका के छीन जाने की आशंका जताते हुए युवक ने लगातार दो-तीन पोस्ट किये। एक पोस्ट में प्रेमी ने अपनी जान देने की बात भी कही है। इस पोस्ट के कुछ ही घंटे के बाद एक गोठान में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिला। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र में माटीपहाड़ छर्रा गांव की है। थाना प्रभारी कोमल नेताम ने बताया कि घटना की सूचना पर ज़ब पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची तो लडके का शव पेड़ पर लटका हुआ था और युवती वही पर नीचे में मृत अवस्था में लेटी हुई थी। मामले में पंचनामा की कार्रवाई कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टीआई नेताम ने बताया कि मृतक की पहचान कांसाबेल थाना क्षेत्र के टांगरगांव के निवासी चुरामनी साय पैंकरा के रूप में हुई है। वही मृतिका तुमला थाना क्षेत्र की रहवासी बताई जा रही है। इस प्रेमी जोड़े ने अपने अपने इंटरनेट मिडिया एकाउन्ट में अपने प्रेम का इजहार करते हुए कई पोस्ट किये हैँ। आखिरी कुछ पोस्ट में मृतक चूड़ामनी ने अपनी प्रेमिका के छीन जाने की आशंका जताई है। इसके बाद उसने एक पोस्ट में मेरी मौत होगी आज लिख कर पोस्ट किया है। *अपने अंतिम पोस्ट में चूड़ामनी नेसब छीनना चाहते थे मेरी प्रेमिका को आज आज मैंने सबसे छीन लिया हम दोनों को* लिख कर पोस्ट किया है। इससे हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
“पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।”
कोमल नेताम,थाना प्रभारी,तुमला
