द ब्लेज़ ई न्यूज,जशपुरनगर। सरकार में प्रदेश में नगरीय निकायों को विकास के लिए देने के लिए फंड नहीं है। विधानसभा चुनाव में डबल इंजन की सरकार से विकास का वायदा करने वाली भाजपा की सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उक्बत बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,पत्थलगांव में कही। वे यहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। दीपक बैज ने नगरीय निकाय चुनाव में एकजुट हो कर लड़ने की अपील करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। अपनी हार को महसूस करते हुए भाजपा सत्ता का…
Author: Admin
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर। सवा क्विंटल गांजा के साथ जशपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। कुनकुरी के थाना प्रभारी सुनिल सिंह ने बताया कि रविवार 2 फरवरी को कुनकुरी पुलिस कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक को जवानांे ने रोका। इस बाइक के पीछे में एक कंबल में लपेटा हुआ बड़ा बंडल बंधा हुआ था। जांच के दौरान पुलिस को संदेह होने पर जब बंडल को खुलवा कर जांच किया तो उसमें प्लास्टिक के पैकेट में बंधे हुए गांजा…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर। 2023 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस कि पटकनी देकर भाजपा को सत्ता में बैठने वाली भाजपा की महतारी वंदन योजना क्या नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भी ट्रम्प कार्ड साबित होगी? पीएम आवास योजना के लाभर्थी भाजपा के पक्ष में खुल कर सामने आएंगे? कम से कम भाजपाइयो को ऐसा ही लग रहा है। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा ने जिला पंचायत सदस्यों के लिए अपने समर्थत प्रत्याशीयो के साथ नामांकन रैली का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस रैली में जिले के भाजपा के दोनों विधायक रायमुनि भगत और गोमती…
द ब्लेज ई न्यूज रायपुर। छत्तीसगढ़ी फ़िल्म के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश अवस्थी का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है उन्हें ह्रदयाघात (हार्ट अटैक) हुआ था। राजेश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया था। पूर्ववर्ती डॉ रमन सिंह सरकार में छत्तीसगढ़ फ़िल्म विकास निगम के अध्यक्ष बनाया गया था। अवस्थी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे। और इन दिनों नगरीय निकाय चुनाव में व्यस्त थे। उनका अंतिम संस्कार आज रायपुर में किया जाएगा।
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर। हम सब को मिलकर सनातन धर्म को मजबूत बनाना है। वेदों में कहा गया है कि मानव योनि में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। 84 लाख योनियों में भटकने के बाद हमें मानव जीवन मिलता है। हमारे कर्म ऐसे रहने चाहिए जब हम इस दुनिया से जाएं तो लोग हमें याद रखे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उक्त बातें कहीं। वे छत्तीसगढ़ और झारखंड की अंर्तराज्यी सीमा पर स्थित डेवडेलंगी गांव में स्थित शारदाधाम में आयोजित पूजा समारोह को संबोधित कर रहे थे। हेलीकाप्टर में आई तकनीकि खराबी की वजह से अपने निर्धारित कार्यक्रम से तीन…
जशपुर नगर (रोहित यादव): ट्रक और यात्री बस के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बस चालक मामूली रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद तपकरा रायगढ़ रोड में जाम लग गया है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनो को हटाने की मशक्कत में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार तपकरा से रायगढ़ जाने वाली यात्री बस सुबह अपने निर्धारित समय में रायगढ के लिए रवाना हुई थी। बस अभी तुमला थाना क्षेत्र के सराईटोला के पास ही पहुंची थी कि कोकिया नदी पर निर्मित पुल में दोनों वाहन आपस में भीड़ गए। दुर्घटना के समय बस की गति धीमे होने से…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः जंगल के रास्ते चोरी-छुपे गौ वंशजों को झारखंड के बूचड़ खाने ले जाने की तस्करों की कोशिश को जशपुर पुलिस ने एक बार फिर नाकाम कर दिया है। पुलिस ने 14 गौ वंशजों को संरक्षित करते हुए,दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार लोदाम पुलिस को मुखबीरों से सूचना मिली थी कि गौ तस्कर चराईडांड़ के गोठान जंगल से गौ वंशजों को बुरी तरह मारते-पिटते हुए झारखंड की ओर ले कर जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए लोदाम पुलिस की…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुनगर: मानव तस्करी के मामले में जशपुर पुलिस ने एक आरोपित को कर्नाटक से गिरफ्तार करते हुए उसके चंगुल में फंसी चार बेटियों को मुक्त करा कर परिवार को वापस सौंप दिया है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि बीते वर्ष 6 अक्टूबर को बागबहार थाना में एक पीड़ित ने अपनी नाबालिग बेटी के गुम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पालतू मवेशियों को चराने के लिए पास के जंगल में गया हुआ था। इस दौरान किशोरी घर में अकेली थी। शाम को जब वे घर वापस लौटे…
जशपुरनगर (रोहित यादव)। स्कूलों में विकसीत किए गए किचन गार्डन,मध्यान भोजन योजना पर आश्रित बच्चों को ताजे और पौष्टिक हरी सब्जियां उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। किचन गार्डन से मध्यान भोजन का संचालन करने वालों को सस्ती सब्जियां भी उपलब्ध हो रही है। जिले के कुनकुरी ब्लाक के कंडोरा संकुल के प्रभारी कलेश्वर यादव ने बताया कि संकुल क्षेत्र के कंडोरा,महुआटोली और करमटोली स्कूल के प्रांगण में प्रधान पाठक और शिक्षकों ने मिल कर किचन गार्डन विकसित किया है। इन दिनों स्कूलों में 81 बच्चे अध्ययनरत है। ग्रामीण अंचल होने के कारण इन सरकारी स्कूलों में आदिवासी…
भोपाल,द ब्लेज ई न्यूज़। भगवान शिव का अपमान करने वाले आरोपी पर शिव भक्तों का गुस्सा कहर बन कर टूटा। डाक्टरी मुलाहिजा के लिए अस्पताल लाए गए आरोपित को शिव भक्तों ने पुलिस के घेरे से खींच निकाला और उसकी जम कर लात और घूंसों से पीटाई कर दी। घटना मध्यप्रदेश के रतलाम जिले स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की है। दरअसल आरोपी इमरान उर्फ़ सुक्खा ने इंटरनेट मिडिया इंस्टाग्राम पर एक रील (वीडियो) बना कर अपलोड किया था। इसमें वह सिर पर भगवा कपड़ा लपेट कर खुले स्थान पर स्थापित एक शिव लिंग पर पैर रखे हुए नजर आ रहा…