Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मुफ्त में हेलमेट वितरण कर एसपी ने कहा -घर में कोई आपका इंतजार कर रहा है,खुद को सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट का करें इस्तेमाल….
छत्तीसगढ़

मुफ्त में हेलमेट वितरण कर एसपी ने कहा -घर में कोई आपका इंतजार कर रहा है,खुद को सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट का करें इस्तेमाल….

By AdminJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20250130 151035 1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर द ब्लेज ई न्यूज । सड़क पर सुरक्षित जीवन के लिए एसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने गुरूवार को शहर के गम्हारिया में निशुल्क हेलमेट वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बाईक चालकों से दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट और चार पहिया वाहन के प्रयोग के दौरान सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करने की अपील की। एडिसनल एसपी अनिल सोनी ने बाईक चालको को समझाईश देते हुए कहा कि लापरवाही के कारण जशपुर जिले में बीते वर्ष 2024 में 343 लोगो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गईं थी। यह आंकड़ा उद्योग विहीन जिले के लिए प्रशासन के साथ आम लोगो के लिए भी चिंता की बात होनी चाहिए। सड़क पर जीवन को सुरक्षित करने के लिए पुलिस प्रशासन सड़क सुरक्षा माह के तहत चौपाल,नुक्कड़ नाटक और स्कूल में कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जागरूक कर रही है। एएसपी ने कहा आप सबका जीवन आपके और आपके परिवार के साथ देश-समाज के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसलिए ज़ब भी सड़क पर चले इस बात को ध्यान में अवश्य रखे कि आपके घर में आपका परिवार आपके लौटने का इंतजार कर रहा है।

सुधार,सख्ती और जागरूकता साथ में –

एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटना के लिए नशे की हालत में वाहन चलाने,ओवर स्पीड और हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग को लेकर बरती जा रही लापरवाही जिम्मेदार है। इसलिए हम सबको वाहन चलाने के दौरान इन तीन कारणों से स्वयं को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और सामान्य प्रशासन संयुक्त रूप से सड़क दुर्घटना के आंकड़े को नियंत्रित करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके लिए ब्लेक स्पॉट का पहचान,इसमें सुधार व बचाव के उपाय के साथ जागरूकता और सख्ती की जा रही है। इन सबका का लक्ष्य आपका जीवन सुरक्षित करना है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069416
Views Today : 67
Views Last 7 days : 987
Views Last 30 days : 4113
Total views : 90425
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.