Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » किचन गार्डन से गुलजार हुआ क्लास रूम की ओर,गुरूओ के श्रमदान के पसीने से स्कूल में लहल्हा रही है सब्जियों की बगिया
छत्तीसगढ़

किचन गार्डन से गुलजार हुआ क्लास रूम की ओर,गुरूओ के श्रमदान के पसीने से स्कूल में लहल्हा रही है सब्जियों की बगिया

By AdminFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20250201 WA0024
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर (रोहित यादव)। स्कूलों में विकसीत किए गए किचन गार्डन,मध्यान भोजन योजना पर आश्रित बच्चों को ताजे और पौष्टिक हरी सब्जियां उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। किचन गार्डन से मध्यान भोजन का संचालन करने वालों को सस्ती सब्जियां भी उपलब्ध हो रही है। जिले के कुनकुरी ब्लाक के कंडोरा संकुल के प्रभारी कलेश्वर यादव ने बताया कि संकुल क्षेत्र के कंडोरा,महुआटोली और करमटोली स्कूल के प्रांगण में प्रधान पाठक और शिक्षकों ने मिल कर किचन गार्डन विकसित किया है।

IMG 20250201 WA0019
स्कूल के गार्डन में लहलाती सब्जी की फ़सल।

इन दिनों स्कूलों में 81 बच्चे अध्ययनरत है। ग्रामीण अंचल होने के कारण इन सरकारी स्कूलों में आदिवासी और पिछड़ावर्ग के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए के लिए सरकार मध्यान भोजन योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के तहत बच्चों को स्कूल में गर्म व पौष्टिक भोजन दिया जाता है। लेकिन बाजार में मिलने वाली महंगी सब्जियों से कई बार मध्यान भोजन का बजट बिगड़ जाता है। इसलिए संकुल के अंर्तगत आने वाले स्कूल के प्रधान पाठक और शिक्षकों ने आपस में विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया कि स्कूल के प्रांगण में किचन गार्डन विकसीत करेगें। स्कूल में बाउंड्रीवाल की सुविधा होने से शिक्षकों को सहायता मिली। सीएचसी यादव ने बताया कि शाला अनुदान राशि से किचन गार्डन के लिए बीज,खाद और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई। बीज रोपने के लिए शिक्षकों ने स्वयं श्रमदान करके क्यारियां तैयार की और इनकी देखभाल की। कुछ दिनों की मेहनत के बाद स्कूल प्रांगण में साग-सब्जियां लहलहाने लगी।

IMG 20250201 WA0012
किचन गार्डन से मध्यान भोजन के लिए तोड़ी गईं सब्जी

शिक्षक अब्राहम बड़ा,सरोजनी खेस,प्रभा तिग्गा,सूचिता कुजूर,आशा एक्का,देवराज यादव,वंदना मिंज ने बताया कि उनके स्कूल के किचन गार्डन में मूल,मेथी व लाल भाज,फूलगोभी और सेमी का उत्पादन हो रहा है। मध्यान भोजन में ताजी हरी सब्जियां मिलने से बच्चों को स्वादिष्ट भोजन मिल रहा है। इससे बच्चों का स्कूल में उपस्थिति में भी सुधार हो रहा है। सीएचसी कलेश्वर यादव का कहना है कि इन स्कूलों में किचन गार्डन के लिए शिक्षक इसी तरह से श्रमदान करते रहेगें।

IMG 20250201 221200
किचन गार्डन से बच्चों को मध्यान भोजन में मिल रहा है स्वाद और सेहत से भरा भोजन

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069994
Views Today : 114
Views Last 7 days : 437
Views Last 30 days : 3389
Total views : 91076
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.