Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » वृद्ध रिटायर्ड इंजीनियर के खाते से 55 लाख उड़ा कर शातिरों ने खरीदे बाईक,प्लाट और ज़ेवर,इस तरह हुआ धोखाधडी जालसाजी का पर्दाफाश…….
अपराध

वृद्ध रिटायर्ड इंजीनियर के खाते से 55 लाख उड़ा कर शातिरों ने खरीदे बाईक,प्लाट और ज़ेवर,इस तरह हुआ धोखाधडी जालसाजी का पर्दाफाश…….

By AdminJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Untitled
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भोपाल,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क : बीमारी से जूझ रहे व्योवृद्ध रिटायर्ड इंजिनियर के बैंक खाते से तीन शातिरों ने 55 लाख रूपये से अधिक रकम उड़ा ली। उड़ाए गए रकम से आरोपितो ने अपने लिए बाईक,प्लाट और जेवरों की जम कर खरीदी की। मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के डुंडासिवनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस से की गईं शिकायत में पीएचई विभाग के रिटायर्ड इंजिनियर राजेंद्र प्रसाद ठाकुर (75 वर्ष) ने बताया कि आरोपी विनोद जंघेला उनके घर में ड्राइवर का काम करता था। लम्बे समय से काम करने के कारण वह विनोद को बैंक लेकर जाते थे और उससे वित्तीय लेनदेन में भी सहयोग लेते थे। इसी विश्बास का फायदा उठाते हुए विनोद ने अपने दो साथी अमन वर्मा और श्रीराम वर्मा के साथ मिल कर राजेंद्र प्रसाद ठाकुर के खाते से रकम उडाने की साजिश रची। विनोद ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत पीड़ित राजेंद्र के मोबाईल से दोनों सिम निकाल दिया ताकि बैंक खाते से रकम निकाले जाने पर बैंक से आने वाले मैसेज को रोका जा सके। इसके बाद आरोपी ने दोनों साथियों के साथ मिल कर चेक,फोन पे,गूगल पे के माध्यम से खाते से 55 लाख 83 हजार 456 रूपये उड़ा लिए। विनोद के इस षड्यंत्र का पर्दाफाश उस समय हुआ ज़ब पीड़ित राजेंद्र ठाकुर ने अपने रिश्तेदार से बात करने के लिए मोबाईल में फोन लगाने की कोशिश की। काल नहीं लगने पर उन्होंने अपने भतीजे की मदद ली। भतीजे ने उन्हें मोबाईल में सिम ना होने की जानकारी दी। संदेह होने पर पीड़ित और उनके रिश्तेदारों ने बैंक खातों की जांच की तो विश्बासघात और धोखाधडी का मामला उजागर हुआ। थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने बताया कि पीड़ित कि शिकायत पर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से ठगी की रकम से खरीदे गए एक बाईक,छिंदवाड़ा जिले के चौराई में प्लाट और सोने के ज़ेवर के साथ 4 लाख 48 हजार रूपये नगद जब्त किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक बैंक खाता होल्ड कराया है। इस खाते में 1 लाख 70 हजार रूपये जमा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077009
Views Today : 297
Views Last 7 days : 4345
Views Last 30 days : 12033
Total views : 107238
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.