School Headmaster Accused of Obscene Act With Students, Police Probe Begins

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हेडमास्टर के बच्चों के सामने अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल समय के दौरान हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक ने बच्चों के सामने पैंट उतारकर क्लास रूम में पेशाब किया। छात्राओं को अपने पास बुलाकर अश्ल
.
इस घटना से डरे हुए बच्चों ने घर जाकर पूरी बात अपने परिजनों को बताई। गुस्साए परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि हेडमास्टर अर्धनग्न अवस्था में अपनी कुर्सी पर बैठा था। परिजनों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनते देख हेडमास्टर ने जल्दबाजी में पैंट पहन ली। इसके बाद परिजनों ने तुरंत डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम स्कूल पहुंची और हेडमास्टर को थाने ले गई। इसके बाद गांव के कई अभिभावक भी बच्चों के साथ पामगढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह मामला पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला का है।
पहले देखिए ये तस्वीरें-

बच्चों की शिकायत के बाद परिजन स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर उनके सामने पहनने लगा पैंट

स्कूल की छात्राओं ने हेडमास्टर की करतूत के बारे में दी जानकारी
अब जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, आरोपी भुवनेश्वर कौशिक डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में हेडमास्टर के पद पर पोस्टेड है। शुक्रवार को जब चौथी-पांचवीं के बच्चे कक्षा में थे, तभी उससे सटे दूसरी क्लास में हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पैंट उतारकर बैठा था। इसी दौरान जब बच्चे हेडमास्टर से कुछ पूछने गए तो वहां उन्होंने हेडमास्टर को अर्धनग्न हालत में देखा।
जब हेडमास्टर ने बच्चों को देखा तो उसने उनके सामने ही पेशाब किया और चौथी-पांचवीं कक्षा की छात्राओं को अपने पास बुलाकर अश्लील हरकत करने की कोशिश की।

वीडियो बनता देख हेडमास्टर कपड़े पहनने लगा।
परिजनों ने हेडमास्टर को अर्ध-नग्न हालत में देखा
हेडमास्टर की इस हरकत से छात्राएं घबरा गईं। स्कूल से घर पहुंचते ही उन्होंने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। यह सुनते ही गुस्साए परिजन तुरंत स्कूल पहुंच गए। वहां उन्होंने देखा कि हेडमास्टर अर्ध-नग्न हालत में अपनी कुर्सी पर बैठे थे। परिजनों ने इसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनता देख हेडमास्टर जल्दी-जल्दी कपड़े पहनने लगे।

परिजनों ने हेडमास्टर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने हेडमास्टर को हिरासत में लिया
इसके बाद परिजनों ने तुरंत डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हेडमास्टर को थाने ले गई। छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद स्कूल के बच्चे और उनके परिजन डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग भी मामले की अलग से जांच कर रहा है।

…………………
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
कॉलेज छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया शिक्षक,VIDEO:कार में थे दोनों, युवकों ने लड़की से की बदसलूकी; वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

जंगल किनारे कार में आपत्तिजनक हालत में थे दोनों, युवकों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कॉलेज की एक छात्रा के साथ स्कूल टीचर आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया है। दोनों जंगल किनारे कार में सवार थे। इस दौरान स्थानीय युवकों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…




