टॉप न्यूज़

रायपुर में हजारों कांवड़ियों के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा:सीएम साय ने किया रुद्राभिषेक, हटकेश्वरनाथ महादेव से प्रदेश की खुशहाली की कामना




सावन के पवित्र महीने में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत की ओर से आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन से महादेव घाट तक निकाली गई। यात्रा में हजारों कांवड़िए शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी यात्रा में शामिल हुए और भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इसके अलावा कांवड़ यात्रा में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और यात्रा के आयोजक एवं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे। देखिए तस्वीरें… हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर मारुति मंगलम भवन से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त पवित्र जल लेकर महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। रास्तेभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। कांवड़ियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सीएम साय ने किया रुद्राभिषेक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। सीएम साय ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष अवसर है। कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण की अभिव्यक्ति है। कठिन यात्रा के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह और श्रद्धा सनातन संस्कृति में निहित आस्था की शक्ति को दर्शाती है। बोले- सामाजिक एकता और समरसता का भी संगम मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव भी है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ते हैं और आपसी सद्भाव एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। महादेव घाट में किया जलाभिषेक गुढ़ियारी के मारुति मंगलम भवन से पवित्र जल लेकर निकले कांवड़िए महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव के मंदिर पहुंचे। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। पूरे आयोजन के दौरान शिवभक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button