टॉप न्यूज़

रायगढ़ में 16 नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई:MV एक्ट के तहत चालान काटा गया, अभिभावकों को बुलाकर दी गई सख्त समझाइश




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों और मुख्य सड़कों पर वाहनों की जांच की गई। जांच में कई नाबालिग बच्चे दोपहिया वाहन चलाते हुए मिले। उनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने ऐसे 16 नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पकड़े गए 16 नाबालिगों के अभिभावकों को मौके पर बुलाया। नाबालिगों को वाहन चलाने देने पर अभिभावकों के खिलाफ भी मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभिभावकों को समझाया कि नाबालिग बच्चों को वाहन देना कानूनन अपराध है। इसके लिए जुर्माने के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है। उन्हें हिदायत दी गई कि आगे से किसी भी स्थिति में बच्चों को वाहन न दें। यातायात पुलिस ने बताया कि नाबालिगों का वाहन चलाना सड़क हादसों का एक बड़ा कारण बनता है। इससे न सिर्फ उनकी जान खतरे में पड़ती है, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है, जो आगे भी जारी रहेगा। लोगों से की गई अपील रायगढ़ पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। साथ ही बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें और सुरक्षित व जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने बताया कि आजकल कई नाबालिग तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें और उन्हें बिना लाइसेंस वाहन न चलाने दें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button