Uncategorized
बिलासपुर में पति बना हैवान: गर्भवती पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला, गर्भ में बच्चे की मौत

बिलासपुर में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
हमले के कारण महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



