जोहार छत्तीसगढ़ अध्यक्ष अमित बघेल बेमेतरा पहुंचे:संगठन की मजबूती पर चर्चा; भिलाई में रैली और हरेली उत्सव की तैयारी

![]()
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल एक दिवसीय दौरे पर बेमेतरा पहुंचे। जेल से रिहाई के बाद बेमेतरा में यह उनका पहला दौरा था। वे एक पुराने मामले में अदालत में पेशी के लिए आए थे, इसी दौरान उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक बैठक भी की। उनके पहुंचने पर जोहार पार्टी कार्यकर्ताओं और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्यों ने सिग्नल चौक पर उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाली। रैली के दौरान अमित बघेल भक्त माता कर्मा मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने रास्ते में बच्चों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद वे कंतेली स्थित कुर्मी भवन पहुंचे, जहां जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा हुई। भिलाई में रैली की तैयारियों पर की चर्चा बैठक में 16 अगस्त को भिलाई में प्रस्तावित हरेली उत्सव और रैली की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के संबंध में चर्चा हुई। अमित बघेल ने बताया कि वे पुराने मामले में अदालत में पेशी के लिए बेमेतरा आए थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने और भिलाई में होने वाले हरेली उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
Source link




