टॉप न्यूज़

भाई से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक,VIDEO:बिलासपुर में 2 घंटे तक बैठा रहा; 2 लड़कों ने समझाइश के बाद उतारा नीचे




छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार रात भाई से विवाद के बाद युवक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। वह करीब 2 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने उसे काफी देर तक नीचे उतरने के लिए समझाया। बाद में दो युवकों ने उससे बातचीत कर किसी तरह सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। इसके पहले कोंडागांव में पत्नी और चाचा से झगड़े के बाद पति नशे में हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया था। युवक करीब 150 फीट की ऊंचाई पर 2 घंटे तक बैठा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद युवक नीचे उतरा। उसने बताया कि वह मानसिक तनाव में था। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सूरजपुर में युवती थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई। आरोप है कि प्रेमी छोड़कर कई महीने पहले चला गया था, तब से उसका कोई पता नहीं है और मोबाइल भी बंद आ रहा है। इसी बात से नाराज युवती पुलिस से उसे थाने बुलाकर शादी कराने की मांग करने लगी। 4-5 घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना चांदनी थाना क्षेत्र की है। देखिए बिलासपुर की तस्वीरें… केस- 1 भाई से विवाद के बाद बिजली टावर चढ़ा युवक पहली घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दयालबंद में दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाला कुंदन केसरी (32) प्राइवेट जॉब करता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को किसी बात को लेकर उसका अपने भाई से विवाद हो गया। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद वह गुरु नानक स्कूल के पास अरपा नदी किनारे स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर बैठे देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मोहल्ले के लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाया, लेकिन वह टावर से नीचे आने को तैयार नहीं था। पुलिस ने भी युवक से बातचीत कर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टावर पर ही बैठा रहा। करीब 2 घंटे तक समझाइश के बाद मोहल्ले के दो युवकों ने उससे बातचीत की और किसी तरह उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा मौके पर पहुंची पुलिस की टीम युवक को थाने ले गई। वहां उससे पूछताछ की गई। युवक ने पुलिस को बताया कि भाई से विवाद होने के बाद वह नाराज होकर टावर पर चढ़ गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया। केस- 2 कोंडागांव में पत्नी से विवाद के बाद पति का ड्रामा दूसरी घटना कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दरअसल, युवक का नाम संतोष कोर्राम (32) है। वह नशे का आदी है। करीब 2 साल पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने अपनी साली से दूसरी शादी कर ली। संतोष मजदूरी करता है। शनिवार को संतोष कोर्राम का पत्नी और चाचा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकला और पास ही स्थित 400 केवी हाईवोल्टेज लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस और राजस्व टीम ने समझाकर नीचे उतारा सूचना मिलते ही तहसीलदार मनोज रावटे के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संतोष कोर्राम टावर पर काफी ऊंचाई पर था, इसलिए टीम ने बिना जल्दबाजी के उससे बातचीत शुरू की। अधिकारियों ने उसे शांत रहने और सुरक्षित नीचे आने के लिए समझाया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी संतोष कोर्राम से बातचीत कर किसी तरह का गलत कदम नहीं उठाने की अपील की। काफी देर तक समझाने के बाद संतोष कोर्राम नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। पुलिस और राजस्व टीम की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवक बोला- मानसिक रूप से परेशान था युवक संतोष कोर्राम ने बताया कि घर में परेशानी और विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया। उसने बताया कि चाचा और पत्नी के साथ विवाद के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। परिवार में लगातार विवाद होने से वह तनाव में था और इसी कारण टावर पर चढ़ गया। तहसीलदार मनोज रावटे ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और वर्तमान में स्थिति सामान्य है। युवक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी मेडिकल उपचार की जरूरत नहीं पड़ी है। केस- 3 सूरजपुर में शादी कराने की जिद पर अड़ी तीसरी घटना सूरजपुर के चांदनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक युवती ने पहले अपने प्रेमी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के सिलसिले में उसे बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को थाने बुलाया गया था।बयान की प्रक्रिया के दौरान युवती अचानक थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती लगातार अपने प्रेमी को थाने बुलाने और दोनों की शादी कराने की मांग करती रही। घटना के समय उसके परिवारवाले, गांव के सरपंच, उपसरपंच और अन्य ग्रामीण भी थाना परिसर में मौजूद थे। सभी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।
पुलिसकर्मी टावर पर चढ़े, सुरक्षित नीचे उतारा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने जोखिम उठाते हुए रेडियो टावर पर चढ़कर युवती तक पहुंच बनाई। काफी देर तक समझाइश देने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवती को नीचे लाने के बाद पुलिस ने उसे शांत कराया और उसके परिजनों से भी चर्चा की।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button