टॉप न्यूज़

रामानुजगंज के तेतरडीह में कृषि विभाग का बांध टूटा:खेतों में भरा पानी, धान की फसल को नुकसान,ग्रामीणों ने कहा- पहले से थीं दरारें




रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम तेतरडीह में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कृषि विभाग का बांध टूट गया। बांध टूटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी नीचे स्थित खेतों में पहुंच गया, जिससे धान की फसल को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसानों को हुए वास्तविक नुकसान का आकलन होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रशासन की टीम प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर फसल नुकसान का आकलन कर रही है। ग्रामीण बोले- पहले से आई थीं दरारें स्थानीय लोगों के मुताबिक यह बांध कृषि विभाग का था और जल ग्रहण मिशन के तहत बनाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बांध में पहले से ही दरारें दिखाई देने लगी थीं और इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी दी गई थी। इसके बावजूद समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बांध की समय पर मरम्मत कर दी जाती तो संभवत: इसके टूटने की स्थिति नहीं आती। बांध टूटने के बाद पानी का तेज बहाव खेतों की ओर चला गया और वहां खड़ी धान की फसल प्रभावित हो गई। नुकसान के आकलन के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई फिलहाल प्रशासन प्रभावित किसानों और खेतों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कर रहा है। एसडीएम ने बताया कि वास्तविक नुकसान का आकलन होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button