टॉप न्यूज़

कोण्डागांव में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार:कैश समेत 53,990 रुपए का सामान जब्त: जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई जारी




कोण्डागांव जिले में जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। बनियागांव के सरगीपारा में जुआ खेलते 5 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कैश, पांच मोबाइल और ताश की गड्डी समेत कुल 53,990 रुपए का सामान जब्त किया गया। पुलिस को 26 अगस्त को सूचना मिली थी कि सरगीपारा में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना कोण्डागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ लिया। 1,990 रुपए कैश और 5 मोबाइल मिले पुलिस ने जुआ फड़ से 1,600 रुपए और आरोपियों के पास से 390 रुपए बरामद किए। इस तरह कुल 1,990 रुपए कैश जब्त हुए। इसके अलावा पांच टच स्क्रीन मोबाइल मिले, जिनकी कीमत करीब 52 हजार रुपए बताई गई है। मौके से 52 ताश के पत्ते और एक पुराना कपड़ा भी जब्त किया गया। ये आरोपी पकड़े गए गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोदी (27), कृष्णा मंडावी (23), लोकेश्वर नेताम (32), राजेश मंडावी (30) और गुपेन्द्र सोढ़ी (24) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बनियागांव सरगीपारा के रहने वाले हैं। जुआ प्रतिषेध अधिनियम में केस पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई जारी यह कार्रवाई थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button