टॉप न्यूज़

शराब के नशे में प्रधान पाठक…निलंबित:हंगामा और पुलिस से बदसलूकी का आरोप, साजा के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ थे त्रिभुवन दास वैष्णव




बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला साजा के प्रधान पाठक त्रिभुवन दास वैष्णव को जिला शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने, शराब के नशे में हंगामा करने और समझाने पहुंचे पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने का आरोप है। शिक्षा विभाग को जानकारी मिली थी कि प्रधान पाठक त्रिभुवन दास वैष्णव कई दिनों से बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित थे। इसी दौरान उनके शराब के नशे में उत्पात मचाने की शिकायत भी सामने आई। पुलिस अधिकारी से बदसलूकी का आरोप बताया गया कि हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने पहुंचे थे। इस दौरान प्रधान पाठक पर पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। आचरण नियमों का उल्लंघन माना विभागीय जांच में उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के उपनियम (1), (2), (3) और नियम 23 के उल्लंघन की श्रेणी में पाया गया। विभाग ने इसे कदाचरण मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। नवागढ़ बीईओ कार्यालय बना मुख्यालय निलंबन अवधि में त्रिभुवन दास वैष्णव का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नवागढ़ निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button