टॉप न्यूज़

पेंड्रा में बिजली गिरी, महिला मजदूर की मौत:खेत में रोपा लगाते समय 6 अन्य महिलाएं घायल, अस्पताल में इलाज जारी




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार (28 जुलाई) दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। मरवाही थाना क्षेत्र के मड़वाही गांव में धान की रोपाई कर रही महिला मजदूरों पर बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मड़वाही गांव की महिलाएं खेत में धान का रोपा लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में खेत में काम कर रहीं महिलाएं आ गईं। एक महिला की मौके पर मौत हादसे में श्याम बाई लोधाम (32), पति रमेश लोधाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं भानमती, रीता बाई, हेमवती, पार्वती, सविता समेत कुल छह महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायल मड़वाही गांव की निवासी हैं। ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को मरवाही अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौसम विभाग की अपील लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले खेतों, ऊंचे स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है। विभाग ने आकाशीय बिजली की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button