टॉप न्यूज़

धमतरी की नई एसपी भावना पाण्डेय ने संभाला पदभार:कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और पारदर्शी कार्यसंस्कृति को बताया प्राथमिकता, बेसिक पुलिसिंग पर दिया जो




छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना पाण्डेय (भा.पु.से.) ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर प्रभावी कानून-व्यवस्था, जनोन्मुखी बेसिक पुलिसिंग और पारदर्शी कार्यसंस्कृति को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। भावना पाण्डेय ने धमतरी जिले की 21वीं पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला। निवर्तमान एसपी सूरज सिंह परिहार ने उन्हें पदभार सौंपते हुए जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, संवेदनशील मामलों और चल रहे विशेष अभियानों की जानकारी दी। अधिकारियों से किया परिचय, बताईं प्राथमिकताएं पदभार ग्रहण के दौरान जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, एसडीओपी और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी भावना पाण्डेय ने कहा कि आमजन की सुरक्षा, अपराधों पर त्वरित नियंत्रण, पीड़ितों को समयबद्ध न्याय और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यालय की शाखाओं का किया निरीक्षण पदभार संभालने के बाद एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा प्रभारियों से कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों और कार्यालयीन व्यवस्था की जानकारी ली। लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश एसपी भावना पाण्डेय ने लंबित प्रकरणों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, समयबद्ध कार्य निष्पादन और कार्यालयीन अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संवेदनशीलता, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button