टॉप न्यूज़

10 साल से बिना विज्ञान शिक्षक के चल रहा स्कूल:बेमेतरा में अटैचमेंट खत्म होने के बाद भी नहीं लौटे शिक्षक, ग्रामीण कलेक्टर से मिले




बेमेतरा जिले के ग्राम छितापार स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पिछले करीब 10 वर्षों से विज्ञान शिक्षक की कमी बनी हुई है। शिक्षक की अनुपलब्धता के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों और पालकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है। 2016 से छात्रावास अधीक्षक के रूप में हैं संलग्न ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में विज्ञान शिक्षक रोशन कुमार साहू की नियुक्ति वर्ष 2013-14 में हुई थी। वर्ष 2016-17 से उन्हें छात्रावास अधीक्षक के रूप में संलग्न कर दिया गया। इसके बाद से विद्यालय में विज्ञान विषय की नियमित पढ़ाई नहीं हो पा रही है, जिससे लगातार कई वर्षों से छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है। एक और शिक्षक के तबादले से बढ़ी परेशानी ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के एक अन्य शिक्षक का भी स्थानांतरण हो चुका है। इससे स्कूल में शिक्षकों की संख्या और कम हो गई है। उनका कहना है कि सीमित शिक्षकों के कारण विद्यार्थियों को सभी विषयों की नियमित पढ़ाई नहीं मिल पा रही है। अटैचमेंट खत्म, फिर भी नहीं हुई वापसी ग्रामीणों का आरोप है कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों की अटैचमेंट व्यवस्था समाप्त करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद विज्ञान शिक्षक को उनके मूल विद्यालय में अब तक वापस पदस्थ नहीं किया गया है। इससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान लगातार जारी है। ग्रामीणों की मांग- जल्द मिले विज्ञान शिक्षक ग्रामीणों और पालकों ने कलेक्टर से मांग की है कि विज्ञान शिक्षक रोशन कुमार साहू को तत्काल उनके मूल विद्यालय में वापस भेजा जाए। यदि यह संभव नहीं है, तो स्कूल में शीघ्र वैकल्पिक विज्ञान शिक्षक की नियुक्ति की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button