टॉप न्यूज़

रायपुर में युवक पर चापड़ से हमला…VIDEO:40 लोगों के सामने सिर पर तीन बार मारा चापड़, पत्नी से अवैध संबंध का था शक; पुलिस हिरासत में आरोपी




राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त मौके पर करीब 40 लोग मौजूद थे। आरोपी ने पीछे से आकर युवक के सिर पर चापड़ से तीन बार वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सेवाराम साहू बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला गुढ़ियारी पुलिस के अनुसार घटना 5 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। प्रार्थिया रानी वर्मा ने गुढ़ियारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के सामने जन्माष्टमी का कार्यक्रम देख रही थी। इसी दौरान उसके जेठ उमेन्द्र सिंह वर्मा घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अंदर करने के लिए निकले थे। इसी दौरान विकास नगर निवासी सेवाराम साहू अचानक पीछे से आया। किसी बात को लेकर उसने उमेन्द्र सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने हत्या की नीयत से उनके सिर के पीछे हिस्से में चापड़ से लगातार तीन वार किए। हमले के बाद उमेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पत्नी से संबंध होने का था शक वारदात के बाद गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस ने आरोपी सेवाराम साहू को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उमेन्द्र सिंह वर्मा के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने हमला करने की बात कही। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चापड़ जब्त कर लिया है। आरोपी पर आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button