Author: admin

बिलासपुर जिले के खपरी गांव स्थित एक राइस मिल में काम के दौरान एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। यह हादसा धान से भरे एक लोहे के पात्र की दीवार गिरने से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राकेश केंवट (35) के रूप में हुई है, जो खपरी गांव का निवासी था। राकेश सिवायम राइस मिल में मजदूरी का काम करता था और घटना के समय वह अपनी दैनिक गतिविधियों में लगा हुआ था। पात्र की एक दीवार अचानक ढही जिस से राकेश दब गया जानकारी के अनुसार, राइस मिल में…

Read More

राजधानी रायपुर में अवैध प्लाटिंग के लेआउट पास कराने के मामले में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। जोन-10 के जोन कमिश्नर और तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर अवैध प्लाटिंग को मंजूरी दी गई और इस दौरान उच्च अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकी गई। जानकारी के मुताबिक, बोरियाखुर्द और आसपास के इलाकों में अवैध प्लाटिंग कर लेआउट पास कराए गए थे। मामले में जमीन दलालों और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है। कई जगहों पर बिना अनुमति सड़कें बनाकर प्लॉटिंग की गई और…

Read More

राजनांदगांव पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल सट्टा रैकेट के मुख्य फरार आरोपी सादिक खान को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ‘सांई ऐप’ के जरिए सट्टे की आईडी और पासवर्ड बेचने का मुख्य काम करता था। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में सट्टेबाजों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जा रही है। इसी कड़ी में बसंतपुर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। फरार था आरोपी पुलिस ने सूझबूझ से पकड़ा यह मामला 6 अप्रैल को मोहारा नाला के पास एक हाईटेक सट्टा रैकेट…

Read More

कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में परसाभाठा चौक स्थित लक्ष्मी फर्नीचर दुकान में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोर कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित का पड़ोसी मोबाइल दुकान का मालिक निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। दुकान संचालक राजेश कुमार कश्यप ने 1 अप्रैल 2026 को बालको नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 मार्च की रात से 1 अप्रैल की सुबह के बीच अज्ञात चोर ने दुकान की…

Read More

इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

Read More

जशपुर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को जशपुर में व्यापक हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में 70 से अधिक पुलिस और नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। रैली का नेतृत्व कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस कप्तान डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत ने किया। इस दौरान शहरवासियों को “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें और परिवार को खुश रखें” का संदेश दिया गया। रैली रक्षित केंद्र से शुरू होकर शहर के कई इलाकों और प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस रक्षित…

Read More

हाईवे पर देर रात नागपुर के एक पुजारी के साथ झपटमारी की वारदात सामने आई है। नागपुर से अपने घर लौट रहे पूजारी को रास्ते में लघुशंका करने के लिए रुकना महंगा पड़ गया। तीन बाइक सवार युवकों ने पूजारी से ढाबा का रास्ता पूछने के बहाने शर्ट के उपर जेब में रखे दो मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड छीन लिए और धक्का देकर मौके से भाग निकले। प्रार्थी प्रशांत पांडे (32) नागपुर के गुलमोहर नगर में मंदिर में पूजारी है। 16 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वह अपनी एक्टिवा से नागपुर से अम्लेश्वर के लिए निकला था। रात…

Read More

कोंडागांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की कोंडागांव जिला परिषद ने 17 अप्रैल को कोंडागांव और माकड़ी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में ‘लाल झंडा प्रदर्शन यात्रा’ निकाली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष के प्रतीक लाल झंडे को थामने की अपील की। सीपीआई के जिला परिषद से जुड़े कम्युनिस्ट साथी मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों पर ‘लाल सलाम’ के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कोंडागांव ब्लॉक के चिपावंड, मालगांव और माकड़ी ब्लॉक के अमरावती, बीजापुर, बड़े घोड़सोडा, किरमारी, बिंजोली, नेवरा, छतोड़ी, सोहंगा, बेड़ागांव, हिरलाभाट, आंगाकोना, अनतपुर, गुमड़ी, एरला जैसे…

Read More

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरियों क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना 15 अप्रैल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सिथमा निवासी कुलन राम (60) ने चौकी बरियों में मर्ग दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को वह अपने बेटे-बहू के साथ घर के पास बाड़ी में फसल की देखरेख कर रहे थे। घर पर उनकी पत्नी राजो बाई (55) और नातिन पायल मौजूद थीं। नातिन…

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाम ट्रांसफर से जुड़ी फाइल खो जाने से नाराज एक युवक शनिवार को दफ्तर पहुंचा। युवक ने महिला अधिकारी को बादाम देते हुए कहा कि “इसे खाइए और जब आपको याद आ जाए तो मुझे बता दीजिए।” युवक का आरोप है कि वह पिछले एक साल से हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, इसके बावजूद फाइल नहीं मिल रही है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए पहले ये तस्वीरें- रिसेल में खरीदा फ्लैट पीड़ित युवक का नाम तरुण साहू बताया जा रहा है। जानकारी के…

Read More