Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राइस मिल में हादसा, मजदूर की दबकर मौत:बिलासपुर में धान के पात्र की दीवार गिरने से हादसा,परिजन शव से लिपट कर रोए
Breaking News

राइस मिल में हादसा, मजदूर की दबकर मौत:बिलासपुर में धान के पात्र की दीवार गिरने से हादसा,परिजन शव से लिपट कर रोए

By adminApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0e8feef1 150f 48f1 a90d 0ae31bab11ca 1776518124116
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0e8feef1 150f 48f1 a90d 0ae31bab11ca 1776518124116
बिलासपुर जिले के खपरी गांव स्थित एक राइस मिल में काम के दौरान एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। यह हादसा धान से भरे एक लोहे के पात्र की दीवार गिरने से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राकेश केंवट (35) के रूप में हुई है, जो खपरी गांव का निवासी था। राकेश सिवायम राइस मिल में मजदूरी का काम करता था और घटना के समय वह अपनी दैनिक गतिविधियों में लगा हुआ था। पात्र की एक दीवार अचानक ढही जिस से राकेश दब गया जानकारी के अनुसार, राइस मिल में धान से भरे एक बड़े लोहे के बॉक्सनुमा पात्र की एक साइड की दीवार अचानक ढह गई। राकेश केंवट उस समय पास में ही काम कर रहे थे और दीवार गिरने से वे धान के नीचे दब गए। मिल के अन्य मजदुर तुरंत हेल्प के लिए पहुंचे हादसे के तुरंत बाद मिल में मौजूद अन्य मजदूरों ने राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने धान हटाकर राकेश को बाहर निकाला और गंभीर हालत में उसे तत्काल सीएससी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तखतपुर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस दुर्घटना में मिल प्रबंधन की लापरवाही तो नहीं थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075283
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2225
Views Last 30 days : 9884
Total views : 104306
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.