![]()
राजनांदगांव पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल सट्टा रैकेट के मुख्य फरार आरोपी सादिक खान को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ‘सांई ऐप’ के जरिए सट्टे की आईडी और पासवर्ड बेचने का मुख्य काम करता था। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में सट्टेबाजों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जा रही है। इसी कड़ी में बसंतपुर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। फरार था आरोपी पुलिस ने सूझबूझ से पकड़ा यह मामला 6 अप्रैल को मोहारा नाला के पास एक हाईटेक सट्टा रैकेट के भंडाफोड़ से जुड़ा है। उस समय पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी सहित लगभग 5.50 लाख रुपये का सामान जब्त किया था। तभी से नागपुर निवासी सादिक खान फरार चल रहा था। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। सादिक खान को नागपुर के मानकापुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। आईडी और पासवर्ड देने के बदले वसूलता था मोटी रकम पूछताछ में आरोपी सादिक खान ने बताया कि वह पिछले दो सैलून से ‘सांई ऐप’ का संचालन कर रहा था। वह सट्टेबाजी के लिए आईडी और पासवर्ड देने के बदले 5,000 से 10,000 रुपये वसूलता था। ऐप में तकनीकी दिक्कत आने पर उसे ठीक करने के नाम पर वह 2,000 से 3,000 रुपये अतिरिक्त लेता था। यह भुगतान फोन-पे और क्यूआर कोड के माध्यम सेलेता था। इन धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के पास से एक एप्पल (आईफोन) मोबाइल जब्त किया है, जिसका उपयोग वह आईडी बनाने और लेन-देन के लिए करता था। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6, 7, 8 सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 112(2) और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
<
