![]()
नरियरा| ग्राम नरियरा निवासी रामकुमार निर्मलकर बीते 13 अप्रैल की सुबह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार रामकुमार सुबह करीब 5 बजे घर से गांव के तालाब में नहाने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने दिनभर गांव और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद से परिवार में चिंता और भय का माहौल है। ग्रामीणों की मदद से रामकुमार निर्मलकर की खोजबीन जारी है।
<
