Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Scam | Lok Sevak Kendra Fraud; 7693 Victims, 26 Arrested
Breaking News

Chhattisgarh Scam | Lok Sevak Kendra Fraud; 7693 Victims, 26 Arrested

By adminApril 15, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs171776182396 1776187094
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए 7693 लोगों से 1.11 करोड़ रुपए की ठगी की गई है। लोक सेवा केंद्र की आड़ में फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने 2 संचालक समेत 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत

.

जांच में सामने आया कि गिरोह यूट्यूब चैनल, फर्जी प्रोफाइल और कॉल सेंटर के जरिए देशभर के लोगों को शादी के नाम पर फंसाता था। रजिस्ट्रेशन फीस, मीटिंग फीस जैसे बहानों से यूपीआई के जरिए रकम वसूली जाती थी, लेकिन बाद में उन्हें कोई जानकारी या साथी नहीं दिखाया जाता था।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

मौके पर कई लड़कियां काम करती हुई मिलीं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया।

मौके पर कई लड़कियां काम करती हुई मिलीं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया।

मास्टरमाइंड कपिक गर्ग और हिमांशु मेहर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मास्टरमाइंड कपिक गर्ग और हिमांशु मेहर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवतियों के माध्यम से लोगों को शादी के नाम पर फंसाकर उनसे पैसे वसूले जाते थे।

युवतियों के माध्यम से लोगों को शादी के नाम पर फंसाकर उनसे पैसे वसूले जाते थे।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, दरोगा पारा क्षेत्र में लोक सेवा केंद्र ‘निधि परिवहन सुविधा केंद्र’ चलाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां साइबर फ्रॉड किया जा रहा है। इसी सूचना पर सोमवार दोपहर पुलिस और साइबर टीम ने छापा मारा। मौके पर कई लड़कियां काम करती हुई मिलीं।

जांच में सामने आया कि केंद्र में बाहर से लाइसेंस और दस्तावेज बनाने का काम दिखाया जाता था, जबकि अंदर अलग-अलग कमरों में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे। वहीं वीडियो एडिटिंग और कॉल सेंटर भी संचालित किया जा रहा था, जहां युवतियों के माध्यम से लोगों को शादी के नाम पर फंसाकर उनसे पैसे वसूले जाते थे।

सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किय गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किय गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यूट्यूब चैनल, फेक प्रोफाइल और कॉल सेंटर से देशभर में ठगी

गिरोह फर्जी जीमेल आईडी, मोबाइल नंबर और यूट्यूब चैनलों के जरिए नकली प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करता था। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस, मीटिंग फीस और अन्य बहानों से यूपीआई के माध्यम से रकम वसूली जाती थी।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कपिल गर्ग पहले लोक सेवा केंद्र के जरिए आरटीओ से जुड़ा काम करता था। आईडी निरस्त होने के बाद उसने यह फर्जी नेटवर्क खड़ा किया। उसके साथ हिमांशु मेहर और अन्य सहयोगी लंबे समय से इस अवैध गतिविधि को चला रहे थे।

मौके से पुलिस को लैपटॉप में फोटोशॉप के जरिए दस्तावेजों में छेड़छाड़ के साक्ष्य मिले। साथ ही अलग-अलग सरकारी विभागों के फर्जी सील और मुहर भी बरामद किए गए हैं।

मास्टरमाइंड के अलावा कुछ अन्य पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया है।

मास्टरमाइंड के अलावा कुछ अन्य पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया है।

7,693 लोगों से 1.11 करोड़ की ठगी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि साल 2022 से अब तक 7,693 लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया। करीब 1 करोड़ 11 लाख 36 हजार रुपए की अवैध वसूली की गई। कार्रवाई में 55 मोबाइल, 13 लैपटॉप, 2 प्रिंटर और 3 बैंक खाते जब्त किए गए है।

इस मामले में पुलिस ने कपिल गर्ग, हिमांशु मेहर समेत 26 आरोपियों के खिलाफ धारा 319(2), 336(3), 336(4), 338, 340(2), 61(2), 112(2), 316(2) 318(4) BNS और आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D के तहत केस दर्ज किया।

सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

short

……………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

रायगढ़ में निधि परिवहन केन्द्र में पुलिस की दबिश: मैट्रिमोनियल के नाम पर ठगी की आशंका, कई लड़कियां मौके पर मिली, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मौके पर दबिश दी, तो वहां कई लड़कियां काम करते हुई मिली थीं।

पुलिस ने मौके पर दबिश दी, तो वहां कई लड़कियां काम करते हुई मिली थीं।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मैट्रिमोनियल के नाम पर ठगी की आशंका के चलते पुलिस ने निधि परिवहन केंद्र में छापा मारा। छापे के दौरान कॉल सेंटर में कई लड़कियां काम करती हुई मिलीं। पुलिस ने मौके से कई दस्तावेज जब्त किए हैं और मामले की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ आएंगे राज्यसभा सांसद प्रवीण चक्रवर्ती:कांग्रेस नेता सीए ने दिया न्योता, चेन्नई में हुई मुलाकात में अर्थव्यवस्था और निवेश पर हुई बातचीत

June 26, 2026

Chhattisgarh Dinbhar Top News | Girl Murder, Triple Talaq, Fire Safety, VIDEO

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076088
Views Today : 615
Views Last 7 days : 3421
Views Last 30 days : 11253
Total views : 106058
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.